फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata motors new electric car unveils tigor ev know battery range charging Tata Motors unveils new electric car Tigor EV know battery power charging details

Tata Tigor EV : टाटा ने पेश की नई टिगोर इलेक्ट्रिक कार, एक घंटे में होगी 80 फीसदी चार्ज, बुकिंग शुरू

Wed, 18 Aug 2021 04:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 18 Aug 2021 04:42 PM IST
सार

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने Ziptron (जिपट्रॉन) टेक्नोलॉजी के साथ नई अपडेटेड Tigor EV को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
tata motors new electric car unveils tigor ev know battery range charging Tata Motors unveils new electric car Tigor EV know battery power charging details
टाटा मोटर्स न्यू इलेक्ट्रिक - फोटो : Tata Motors

विस्तार

Tata Motors New Electric Car Tigor EV Unveils : देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने Ziptron (जिपट्रॉन) टेक्नोलॉजी के साथ नई अपडेटेड Tigor EV को पेश कर दिया है। यह भारत में सबसे सफल इलेक्ट्रिक यात्री कार, नेक्सन ईवी के बाद, जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी से लैस ब्रांड की दूसरी इलेक्ट्रिक कार बन गई है। भारत में नई टिगोर ईवी को कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में Nexon EV के नीचे पोजिशन किया गया है। कंपनी ने नई टाटा टिगोर ईवी की बुकिंग शुरू कर दी है। इस समय टाटा टिगोर ईवी की टाटा की डीलरशिप पर 21,000 रुपये की टोकन राशि पर प्री-बुकिंग हो रही है। इस नई कार की कीमत का एलान 31 अगस्त को किया जाएगा। 
विज्ञापन


Ziptron टेक्नोलॉजी से लैस टाटा की कारें एक हाई वोल्टेज 300+ वोल्ट स्थायी मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती हैं। कंपनी का दावा है कि यह मौजूदा Tigor EV में मिलने वाले 72V AC इंडक्शन-टाइप मोटर से कहीं ज्यादा पावरफुल है। बता दें कि, टाटा मोटर्स लंबे समय से घरेलू बाजार में टिगोर ईवी की बिक्री कर रही है। यह इलेक्ट्रिक कार ज्यादातर सराकरी बेड़े में शामिल की गई है। लेकिन टाटा मोटर्स अब नई टिगोर ईवी के साथ निजी खरीदारों का ध्यान आकर्षित करना चाहती है। 
विज्ञापन

 

कैसा है नया लुक

नई टिगोर ईवी पूरी तरह से नई डिजाइन के साथ पेश की गई है। अब यह अपडेटेड Tiago और Altroz हैचबैक की तरह लग रही है। कार में प्रोजेक्टर यूनिट्स के साथ स्लीक हेडलैम्प्स दिए गए हैं। फ्रंट ग्रिल और फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है। पहियों में नीले रंग के एक्सेंट दिए गए हैं जो सब-कॉम्पैक्ट सेडान के जीरो-एमिशन कैरेक्टर के बारे में बताती है। 

पावर और स्पीड

वाहन निर्माता का दावा है कि जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी से नई कार आउटगोइंग मॉडल की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देगी। इसमें एक IP67 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसका इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 73.75 hp का पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई टिगोर ईवी कार 5.7 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। टाटा मोटर्स का दावा है कि बैटरी पैक में खास तौर से निर्मित थर्मल मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

बैटरी चार्जिंग

टाटा मोटर्स का दावा है कि बैटरी को फास्ट चार्जर और 15A होम सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर से बैटरी एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, जबकि घर पर चार्ज करने में 8 घंटे का समय लगेगा। नई टिगोर ईवी कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ड्राइव और स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। कार लो-रोलिंग-रेसिस्टेंस टायर्स पर चलती है जिससे 10 फीसदी कम रेसिस्टेंस होता है।

कैसे हैं फीचर्स

नई Tigor EV के केबिन की बात करें तो आउटगोइंग मॉडल की तुलना में इसमें काफी बदलाव देखने को मिलता है। नई टिगोर ईवी में नेक्सन ईवी की तरह ही डैशबोर्ड और सीटों पर नीले रंग के एक्सेंट दिए गए हैं। इसमें हरमन ऑडियो सिस्टम से जुड़ा 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें 30 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिलते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो, इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, एक साइलेंट केबिन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-स्टार्ट बटन मिलता है।

सेफ्टी फीचर्स

इसमें कई सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। इनमें डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल एसेंट कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल शामिल हैं। ऑटोमेकर इस कार के साथ 8 साल की वारंटी दे रहा है।
 

कंपनी का विश्वास

नई टिगोर ईवी पर टिप्पणी करते हुए, टाटा मोटर्स के पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बिजनेस यूनिट के मार्केटिंग हेड, विवेक श्रीवत्स ने कहा कि ईवी बाजार एक खास मोड़ पर पहुंच गया है।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन व्यवसाय के उत्पाद लाइन, इलेक्ट्रिक वाहन और ALFA आर्किटेक्चर, के उपाध्यक्ष आनंद कुलकर्णी ने कहा, "परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी, विश्वसनीयता, चार्जिंग और आराम के 5 मजबूत स्तंभों पर निर्मित, जिपट्रॉन तकनीक ने टाटा मोटर्स को बिजली, मॉनसून के उपयोग, विश्वसनीयता, लंबी दूरी की ड्राइविंग, चार्जिंग करने की संख्या जैसे मसलों की उपयुक्तता के संबंध में आज इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़े लोकप्रिय मिथकों को दूर करने में सक्षम बनाया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed