{"_id":"5b4f34534f1c1b8f568b4fc4","slug":"tata-motors-to-increase-its-cars-price-from-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगस्त से महंगी हो जाएंगी टाटा की गाड़ियां, कंपनी बढ़ाने जा रही है दाम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अगस्त से महंगी हो जाएंगी टाटा की गाड़ियां, कंपनी बढ़ाने जा रही है दाम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि वह अपने यात्री वाहनों के सभी मॉडलों की कीमतों में अगस्त से 2.2 फीसदी तक का इजाफा करेगी। कंपनी के मुताबिक, लागत में हुई बढ़ोतरी के मद्देनजर कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। होंडा और ह्यूंडई कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा पहले कर चुकी हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने हालांकि कहा है कि उसे उम्मीद है कि कीमतें बढ़ने के बावजूद बिक्री की रफ्तार बरकरार रहेगी। टाटा मोटर्स ने अप्रैल में भी अपने वाहन की कीमतों में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन
कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार के प्रेसिडेंट मयंक पारिक ने कहा कि हम लागत कम करने के तरीकों पर काम कर रहे हैं, लेकिन कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि की समस्या बढ़ती ही जा रही है, जिसकी वजह से हमें अगस्त से अपने यात्री वाहनों की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कंपनी ने अप्रैल में भी वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, लेकिन वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर कच्चे माल की लागत का बढ़ना जारी है।
5 फीसदी बढ़ जाएंगी कीमतें
यह पूछे जाने पर कि कंपनी कीमतों में कितनी बढ़ोतरी करेगी, उन्होंने कहा कि यह दो फीसदी से 2.2 फीसदी के बीच होगी। उन्होंने कहा कि कीमतों में यह वृद्धि अप्रैल में तीन फीसदी की बढ़ोतरी के अतिरिक्त होगी। पारिक ने कहा कि सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ेंगी, हालांकि यह बढ़ोतरी कितनी होगी यह खास मॉडलों पर निर्भर करेगी।