{"_id":"5f957a3d8ebc3e276d6bad9c","slug":"tata-motors-scouting-for-a-partner-to-boost-passenger-vehicle-business","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर व्हीकल व्यवसाय को बढ़ाने के लिए Tata Motors का नया प्लान, भारी निवेश के लिए साझेदार की हो रही तलाश","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पैसेंजर व्हीकल व्यवसाय को बढ़ाने के लिए Tata Motors का नया प्लान, भारी निवेश के लिए साझेदार की हो रही तलाश
Sun, 25 Oct 2020 06:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 25 Oct 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors Cars and SUV
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर व्हीकल व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एक भागीदार की तलाश कर रही है। कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक कंपनी उस साझेदार की तलाश कर रही है, जो अगले एक दशक में विकास के लिए तैयार हो सके। इसके अलावा जो साझेदार नई तकनीक और प्रोडक्ट के लिए भारी निवेश कर सके।
विज्ञापन
दरअसल इस साल की शुरुआत में, कंपनी के बोर्ड ने एक अलग इकाई बनाने की मंजूरी दी थी, जो पैसेंजर व्हीकल बिजनेस से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल वर्टिकल को हाउस करे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दिग्गज ऑटो कंपनी एक अलग इकाई के रूप में पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में भी सहयोगी साझेदार की तलाश में है।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स प्रेसिडेंट पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट (पीवीबीयू) शैलेश चंद्र के मुताबिक कंपनी साझेदार की तलाश कर रही है, जिससे आने वाले एक दशक में नई तकनीक और नियमों में महत्वपूर्ण निवेश देखने को मिले।
विज्ञापन
इससे पहले टाटा मोटर्स ने हाल ही में एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी ने भारत में अपने 40 लाख पैसेंजर वाहनों के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक कंपनी की 40 लाखवीं कार थी, जिसका टाटा मोटर्स ने प्रोडक्शन किया। बता दें कि टाटा मोटर्स ने साल 1988 में पैसेंजर वाहन के बाजार में कदम रखा था। इसके बाद कंपनी ने एक के बाद एक कई शानदार मॉडल्स भारतीय बाजार में लॉन्च किए। साल 1988 के कुछ सालों में ही कंपनी ने Indica, Sierra, Sumo से लेकर Safari और Nano जैसी कारों को भारत में लॉन्च किया। इन कारों को ग्राहकों का बंपर साथ मिला, जिसने टाटा को देश की दिग्गज कार ब्रांड बना दिया।
2020 में कंपनी भारतीय बाजार में हैचबैक, सबकॉम्पैक्ट सेडान और एसयूवी जैसे सेगमेंट में अपनी Tiago, Tigor, Nexon, Harrier और Altroz जैसी कारों से कड़ा मुकाबला दे रही है।
2020 में कंपनी भारतीय बाजार में हैचबैक, सबकॉम्पैक्ट सेडान और एसयूवी जैसे सेगमेंट में अपनी Tiago, Tigor, Nexon, Harrier और Altroz जैसी कारों से कड़ा मुकाबला दे रही है।