फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata motors sales april 2021 domestic sales decline by 41 percent in April 2021 vehicle sales report april 2021 tata motors sales figures april 2021

सेल्स रिपोर्ट: टाटा मोटर्स की बिक्री मार्च के मुकाबले अप्रैल में 41 फीसदी घटी

Sat, 01 May 2021 04:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 01 May 2021 04:54 PM IST
सार

अप्रैल 2021 में हुई बिक्री के प्रदर्शन की तुलना अप्रैल 2020 की बिक्री से नहीं की जा सकती है क्योंकि पिछले साल इस अवधि में देश में फुल लॉकडाउन लागू था। 

विज्ञापन
tata motors sales april 2021 domestic sales decline by 41 percent in April 2021 vehicle sales report april 2021 tata motors sales figures april 2021
Tata Motors Cars and SUV - फोटो : Tata Motors

विस्तार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शनिवार को कहा कि अप्रैल के महीने में उसकी कुल घरेलू बिक्री 41 फीसदी घटकर 39,530 यूनिट्स रही। 
विज्ञापन


अप्रैल 2021 में हुई बिक्री के प्रदर्शन की तुलना अप्रैल 2020 की बिक्री से नहीं की जा सकती है क्योंकि पिछले साल इस अवधि में देश में फुल लॉकडाउन लागू था। कंपनी, देशव्यापी लॉकडाऊन के कारण पिछले साल अप्रैल में कोई भी वाहन नहीं बेच पाई थी।
विज्ञापन


जबकि महीने-दर-महीने बिक्री के मामले में संख्या में 41 फीसदी की कमी आई है क्योंकि इस साल मार्च के महीने में कंपनी ने 66,609 यूनिट्स की बिक्री की है। 

39,530 यूनि्टस की घरेलू बिक्री में यात्री वाहन और वाणिज्यिक वाहन शामिल हैं। ऑटो निर्माता ने कहा कि घरेलू बाजार में यात्री वाहन की बिक्री अप्रैल में 25,095 यूनिट्स रही, जो इस साल मार्च में 29,654 यूनिट्स की हुई बिक्री से 15 फीसदी कम है।

अप्रैल में घरेलू बाजार में कमर्शियल व्हीकल (वाणिज्यिक वाहन) की बिक्री 14,435 यूनिट्स रही, जो मार्च में हुई 36,955 यूनिट्स की बिक्री से 61 फीसदी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed