फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata motors rolled out 50,000th nexon model

टाटा मोटर्स ने लांच किया नेक्सन का 50,000वां मॉडल

Fri, 17 Aug 2018 04:52 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
tata motors rolled out 50,000th nexon model
nexon

टाटा मोटर्स ने अपने रंजनगांव से नेक्सन का 50,000वां मॉडल को रोल आउट किया है। हाल ही में नेक्सन को क्रेश टेस्ट रेटिंग में 4 स्टार रेटिंग मिले हैं  जो इस बात को दर्शाता है कि सेफ्टी के लिहाज से यह एक अच्छी SUV है।

विज्ञापन


नेक्सन के लुक और इसके फीचर्स ने इसे अपने सेगमेंट की एक मजबूत दावेदार बनाने की पूरी कोशिश की हैं। टाटा ने नेक्सन को सितंबर 2017 में लांच किया था और लांच होने के बाद सिर्फ दो महीनों में इसकी 6,000 यूनिट्स बेची गई।
विज्ञापन


टाटा नेक्सन के पेट्रोल और डीजल के कुल मिलाकर 18 वेरिएन्ट्स अब तक लांच किये जा चुके हैं। नेक्सन की कीमत 6.15 लाख रुपये से लेकर 11 लाख रुपये के बीच है। जिसमें ग्राहकों के पास काफी ऑप्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन की बात करें तो टाटा नेक्सन में 1.2 लीटर का टरबो चार्जड पेट्रोल इंजन लगा है जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वही इसमें 1.5 लीटर का टरबो चार्जड डीजल इंजन लगा है। जो 110पीएस और 260एनएम का टॉर्क देता है। नेक्सन में 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा दी है।


मार्केट में टाटा नेक्सन का असली मुकाबला मारुति की विटारा ब्रेजा, हुंडई क्रेटा, फोर्ड इको स्पोर्ट्स जैसी गाड़ियों से है। हालांकि कम कीमत में ज्यादा फीचर्स की वजह से नेक्सन को मार्केट में अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed