फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors newly launch micro suv has no waiting period despite of chip shortage

अच्छी खबर: अगर Tata Punch एसयूवी खरीदने का है विचार तो डिलीवरी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार!

Thu, 21 Oct 2021 12:17 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 21 Oct 2021 12:17 PM IST
सार

Tata Motors का कहना है कि लॉन्चिंग से पहले जिन ग्राहकों की इस एसयूवी की बुकिंग थी, उन्हें गाड़ी की डिलीवरी करने के लिए कंपनी के पास पर्याप्त स्टॉक है। कंपनी का कहना है कि Tata Punch के टॉप मॉडल को अभी तक सबसे ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। पंच की बुकिंग कंपनी ने 04 अक्तूबर को शुरू की थी, तब से लगातार इसकी बुकिंग जारी है...

विज्ञापन
Tata Motors newly launch micro suv has no waiting period despite of chip shortage
Tata Punch - फोटो : Tata Motors

विस्तार

Tata की माइक्रो एसयूवी Tata Punch को लेकर ग्राहकों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस समय चिप की कमी से पहले ही पूरी ऑटो इंडस्ट्री जूझ रही है, जिसका असर गाड़ियों की डिलीवरी पर पड़ रहा है और ग्राहकों को कई महीनों तक का इंतजार करना पड़ रहा है। टाटा मोटर्स ने चिप शॉर्टेज से निपटने के लिए पहले से ही काम करना शुरू दिया था और इस एसयूवी का उत्पादन पहले ही सितंबर से शुरू कर दिया था। कंपनी ने पंच को 5.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतों पर उतारा है। कंपनी का कहना है कि ये कीमतें 31 दिसंबर तक ही प्रभावी रहेंगी। Tata Punch का सीधा मुकाबला Maruti Ignis और Mahindra KUV100 से तो है ही, वहीं सबकॉम्पैक्ट सेगमेंट की सबसे सस्ती कारों Nissan Magnite और Renault Kiger से भी है।

विज्ञापन

टॉप मॉडल की सबसे ज्यादा बुकिंग

टाटा मोटर्स का कहना है कि लॉन्चिंग से पहले जिन ग्राहकों की इस एसयूवी की बुकिंग थी, उन्हें गाड़ी डिलीवर करने के लिए कंपनी के पास पर्याप्त स्टॉक है। कंपनी का कहना है कि टाटा पंच के टॉप मॉडल को अभी तक सबसे ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। पंच की बुकिंग कंपनी ने 04 अक्तूबर को शुरू की थी, तब से लगातार इसकी बुकिंग जारी है और 30 दिनों के बाद ही पता चल पाएगा कि पंच पर वेटिंग पीरियड कितना है। हालांकि कंपनी का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में बुकिंग बढ़ने के साथ पंच के वेटिंग पीरियड में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी का कहना है कि अभी तक की सभी कारों के मुकाबले पंच की सबसे ज्यादा बुकिंग मिली हैं।

विज्ञापन

दो हफ्ते का वेटिंग पीरियड

हालांकि कई डीलरशिप अपने ग्राहकों को पंच पर दो हफ्ते का वेटिंग पीरियड दे रहे हैं, ऐसे में नए ग्राहकों को पसंदीदा वैरिएंट, इंजन व रंग विकल्प मिलने में कुछ समय लग सकता है। पंच को चार ट्रिम्स Pure, Adventure, Accomplished और Creative में लॉन्च किया गया है। साथ ही कंपनी ने पंच के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसके साथ तीन एसेसरीज पैक भी लॉन्च किए हैं, जिसमें Rhythm Pack, Dazzle Pack और iRA Pack दिए गए हैं। वहीं यह भी खुलासा हुआ है कि कंपनी पंच के टॉप एंड क्रिएटिव ट्रिम में 195/60 R16 Alnac 4G टायर उपलब्ध कराएगी। जबकि मिड और एंट्री लेवल वैरिएंट्स में 185/70/ R15 रेंज के टायर्स मिलेंगे। कंपनी ने इसके लिए अपोलो टायर्स के साथ करार किया है। 4जी टायर्स की खासियत है कि यह गीली और सूखी सतहों पर अधिकतम ट्रैक्शन और कम ब्रेकिंग दूरी सुनिश्चित करता है।

6.5 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा

कंपनी ने पंच को सिर्फ 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ उतारा है। यह इंजन 6,000 आरपीएम पर 85 बीएचपी की पावर और 3,300 आरपीएम पर 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प दिया गया है। इसके ऑटोमेटिक वैरिएंट में ‘Traction Pro' का फीचर मिलता है। वहीं पंच केवल सिर्फ 6.5 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा और 16.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार प्राप्त कर लेती है।

क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग

टाटा ने पंच को फीचर लोडेड गाड़ी के तौर पर पेश किया है। पंच में प्रोजेक्टर एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, ऑटो हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सलेक्टेबल ड्राइव मोड्स, क्रूज कंट्रोल, पडल लैंप्स और ट्रैक्शन प्रो मोड का फीचर मिलता है। इसके अलावा Punch को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी फीचर के तौर पर इसमें एबीएस, ईबीडी, सीएससी, ब्रेक स्वे कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स और ISOFIX चाइल्ड माउंट्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed