फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata motors national customer care day to be celebrated on 23 october Tata Motors launches annual customer-engagement program Grahak Samvaad for its customers across India

Tata Motors: टाटा मोटर्स पहले ट्रक की डिलीवरी की याद में 23 अक्तूबर को मनाएगी 'नेशनल कस्टमर केयर डे', लॉन्च किया 'ग्राहक संवाद' कार्यक्रम

Wed, 20 Oct 2021 04:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 20 Oct 2021 04:23 PM IST
सार

टाटा मोटर्स का 'ग्राहक संवाद' 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2021 तक चलेगा और ग्राहकों को कंपनी की अभिनव सेवाओं और उत्पादों पर जागरूक करेगा। इसके साथ ही साल 1954 में हुई टाटा मोटर्स के पहले ट्रक की डिलीवरी की याद में 23 अक्तूबर को 'नेशनल कस्टमर केयर डे' मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
tata motors national customer care day to be celebrated on 23 october Tata Motors launches annual customer-engagement program Grahak Samvaad for its customers across India
Tata Motors Ultra Sleek T-Series Range Trucks - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)

विस्तार

देश की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल (वाणिज्यिक वाहन) निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स), 23 अक्तूबर को उस दिन की याद में 'नेशनल कस्टमर केयर डे' मनाएगी, जब साल 1954 में टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट से पहला ट्रक निकला था। कंपनी अपना सालाना कस्टमर-एंगेजमेंट प्रोग्राम 'ग्राहक संवाद' भी लॉन्च करेगी, जो 20 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2021 तक चलेगा। 
विज्ञापन


टाटा मोटर्स ने एक बयान में बताया कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य ग्राहकों को कंपनी की नई सर्विस और उत्पादों के बारे में जागरूक करना है। ग्राहकों का फीडबैक लेने और उनकी अपेक्षाओं, मुख्य समस्याओं को समझने और सुझाव लेने के लिए टाटा मोटर्स के एक्जीक्यूटिव्स उनके साथ बात करेंगे। इस बातचीत से कंपनी की बिक्री के बाद के सर्विस को और भी कारगर बनाने और उत्पादों की पेशकश में सुधार के लिए सहयोग मिलेगा, ताकि ग्राहकों का परेशानी रहित ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिले। 
विज्ञापन

tata motors national customer care day to be celebrated on 23 october Tata Motors launches annual customer-engagement program Grahak Samvaad for its customers across India
टाटा मोटर्स - फोटो : For Reference Only
इस अनोखे कार्यक्रम के बारे में टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल बिजनेस यूनिट में कस्टमर केयर के ग्लोबल हेड आर. रामाकृष्णन ने कहा, "ग्राहक संवाद’ टाटा मोटर्स से वाणिज्यिक वाहन लेने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ी पहल है। हमारी आदर्श आफ्टर-सेल्स सर्विस वाहन के पूरे लाइफ साइकल में अधिकतम अपटाइम और कम टोटल कॉस्ट ऑफ ऑपरेशंस (टीसीओ) सुनिश्चित करती है।

हर साल 'नेशनल कस्टमर केयर डे' हमें ग्राहकों से बात करने और अपनी पहलों पर उनका मूल्यवान फीडबैक लेने का सुनहरा मौका देता है, जिससे हमें अपनी आफ्टर-सेल्स सर्विस की गुणवत्ता और ग्राहकों के साथ सम्बंध को और भी बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। हम अपने पार्टनर्स और ग्राहकों से सुझाव, विचार और बाजार सम्बंधी जानकारी लेते रहेंगे और उनसे मिली सीख का इस्तेमाल अपने उत्पादों और सेवाओं के विकास में करेंगे।"

टाटा मोटर्स ने कहा कि वह वाणिज्यिक वाहनों के बाजार में लीडर है और उसके वाहनों की सीरीज भारतीय लॉजिस्टिक्स उद्योग की पहली पसंद है। 'संपूर्ण सेवा 2.0' के जरिए टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के मामले में अपनी श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ मूल्य–वर्द्धित सर्विस की पेशकश करता है और इस तरह ग्राहकों को पूरी मानसिक शांति देता है।  

tata motors national customer care day to be celebrated on 23 october Tata Motors launches annual customer-engagement program Grahak Samvaad for its customers across India
Tata Motors New Truck Tata Signa 3118.T - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
'संपूर्ण सेवा 2.0' पैकेज में ब्रेकडाउन असिस्टेन्स, गारंटीड टर्नअराउंड टाइम, एनुअल मेंटेनेन्स कॉन्ट्रैक्ट्स (एएमसी) और असली स्पेयर पार्ट्स की आसानी से उपलब्धता के साथ-साथ कंपनी की अन्य उद्योग में सर्वश्रेष्ठ मूल्य-वर्द्धित सेवाएं आती हैं, जैसे अपटाइम गारंटी, ऑनसाइट सर्विस और फ्यूल एफिशियेंसी मैनेजमेंट प्रोग्राम। 

टाटा मोटर्स ‘फ्लीट एज’ नामक स्टैंडर्ड फिटमेंट की पेशकश भी करता है, जो सही फ्लीट मैनेजमेंट के लिए कंपनी का नेक्स्ट-जेनरेशन डिजिटल सॉल्यूशन है। यह एम एंड एचसीवी और चुनिंदा आई एंड एलसीवी की उसकी पूरी रेंज में अपटाइम को और भी बढ़ाता है और स्वामित्व की कुल लागत को कम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed