{"_id":"5c596d9abdec224e1b7f6519","slug":"tata-motors-may-stopped-the-production-of-dream-car-nano","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नैनो' की अटकलों पर लगाम, कंपनी ने दिया बयान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
'नैनो' की अटकलों पर लगाम, कंपनी ने दिया बयान
Tue, 05 Feb 2019 04:34 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Tue, 05 Feb 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Tata nano
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स की 'नैनो' कार के भविष्य को लेकर तमाम अटकलों के बीच अब खबर आई है कि कंपनी ने जनवरी में एक भी नैनो कार नहीं बनाई और न ही एक भी कार की बिक्री की है। टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने इस साल जनवरी में एक भी नैनो कार का उत्पादन नहीं किया जबकि जनवरी 2018 में कंपनी ने 83 इकाइयों का उत्पादन किया था।
विज्ञापन
इसी तरह, जनवरी 2019 में एक भी नैनो की ब्रिकी नहीं हुई जबकि पिछले साल इसी महीने 62 नैनो कारें बेची गई थीं। इसके अलावा कंपनी ने इसका निर्यात भी नहीं किया है।टाटा मोटर्स के अधिकारियों ने हाल ही में नैनो के उत्पादन और बिक्री को अप्रैल 2020 से बंद करने का संकेत दिया था।
विज्ञापन
कंपनी की रतन टाटा की ड्रीम कार में और ज्यादा निवेश नहीं करने की योजना है क्योंकि यह बीएस-6 मानकों और अन्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करती है। टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा, "जैसा कि पहले भी कहा गया था कि नैनो का मौजूदा मॉडल नए सुरक्षा और उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करता है और इसे नियमों के अनुरूप बनाने के लिए इसमें नया निवेश करना होगा।
विज्ञापन
इस संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। फिलहाल ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए हम नैनो का उत्पादन जारी रखेंगे।" पिछले साल जून में, कंपनी ने सिर्फ नैनो इकाई का उत्पादन किया था और घरेलू बाजार में तीन नैनो कार की बिक्री की थी।