{"_id":"5f11a6158ebc3e63574dc573","slug":"tata-motors-jlr-jaguar-land-rover-group-15-lakh-production-mark-for-ingenium-engine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JLR ने इनजेनियम इंजन रेंज में 15 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार किया","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
JLR ने इनजेनियम इंजन रेंज में 15 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार किया
Fri, 17 Jul 2020 06:52 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:52 PM IST
सार
- जगुआर लैंड रोवर ने अपने Ingenium इंजन रेंज के उत्पादन का आंकड़ा 15 लाख के पार कर लिया है।
- जेएलआर का यह ऑल-एल्युमिनियम इंजन बेहतर ईंधन कार्यकुशलता और कम उत्सर्जन जैसी खूबियों से लैस है।
विज्ञापन
Jaguar Land Rover
विस्तार
Tata Motors (टाटा मोटर्स) के स्वामित्व वाली Jaguar Land Rover (JLR), जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने Ingenium इंजन रेंज के उत्पादन का आंकड़ा 15 लाख के पार हो गया है। कंपनी के मौजूदा मॉडल्स में इसी इंजन का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
जेएलआर ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन के वॉल्वरहेम्प्टन स्थित उसके इंजन बनाने के प्लांट में इनजेनियम पावरट्रेन का उत्पादन होता है, जिसका इस्तेमाल सभी जेएलआर के इलेक्ट्रिक, पेट्रोल, डीजल मॉडलों में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे ब्रिटेन में ही विकसित किया गया है और जेएलआर का यह ऑल-एल्युमिनियम इंजन बेहतर ईंधन कार्यकुशलता और कम उत्सर्जन जैसी खूबियों से लैस है।
जेएलआर पावरट्रेन आपरेशंस लॉन्च निदेशक केन क्लोस ने कहा, "हमें क्लीन-इंजन वाली गाड़ियों की अप्रत्याशित मांग मिल रही है। आज स्वच्छ और सक्षम इंजन उपलब्ध कराना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इसमें प्रदर्शन अथवा हमारे ग्राहक की उम्मीदों से किसी भी प्रकार के समझौते की गुंजाइश नहीं है।"
उन्होंने कहा कि इनजेनियम पॉवरट्रेन दोनों खूबियां है - बेहतर ईंधन दक्षता और कम उत्सर्जन। इसमें ज्यादा टॉर्क, बेहतर और आकर्षक ड्राइविंग का अनुभव मिलता है।