{"_id":"5f3bbdde0a70b26f0e684776","slug":"tata-motors-jaguar-land-rover-sales-news-tata-motors-denies-rumours-of-jaguar-and-land-rover-sale","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata Motors ने JLR में हिस्सेदारी बेचने की रिपोर्टों को किया खारिज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Motors ने JLR में हिस्सेदारी बेचने की रिपोर्टों को किया खारिज
Tue, 18 Aug 2020 05:09 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 18 Aug 2020 05:09 PM IST
सार
कई मीडिया रिपोर्टों ने पहले दावा किया गया था कि टाटा मोटर्स बढ़ते नुकसान के मद्देनजर जेएलआर में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। कुछ रिपोर्ट में कोविड-19 से संबंधित कारणों का हवाला दिया गया था।
विज्ञापन
Jaguar Land Rover
विस्तार
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एक बयान जारी उन रिपोर्टों को खारिज किया है जिसमें कहा गया है कि उसने Jaguar Land Rover (JLR), जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है। टाटा मोटर्स ने बयान में जोर देकर कहा है कि यह व्यापक टाटा समूह का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
कई मीडिया रिपोर्टों ने पहले दावा किया गया था कि टाटा मोटर्स बढ़ते नुकसान के मद्देनजर जेएलआर में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। कुछ रिपोर्ट में कोविड-19 से संबंधित कारणों का हवाला दिया गया था। इन सभी रिपोर्टों में इस बात का जिक्र किया गया कि कंपनी वित्तीय संकटों से जूझ रही है। हालांकि, टाटा मोटर्स दोनों अटकलों के खिलाफ दृढ़ता से सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा मोटर्स की बयान में कहा गया, "कुछ मीडिया द्वारा अपुष्ट और असंबद्ध रिपोर्ट प्रकाशित की गई हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि टाटा मोटर्स जगुआर लैंड रोवर में हिस्सेदारी बेच सकती है। टाटा मोटर्स इस तरह के किसी भी इरादे को स्पष्ट रूप से नकारता है और खारिज करता है। जगुआर लैंड रोवर टाटा मोटर्स और व्यापक टाटा समूह का प्रमुख स्तंभ है।"
कंपनी ने अपने वित्तीय स्वास्थ्य और स्थिरता पर हर चिंता को दूर करने की कोशिश की। कंपनी ने कहा, "हमने हाल ही में पहली तिमाही के लिए अपने परिणामों की घोषणा की है और बताया है कि हम कोविड-19 महामारी के बावजूद हमारे पास पर्याप्त नगदी है और दूसरी तिमाही से ज्यादा नकदी रहने की उम्मीद है।"
बयान के आखिर में बताया गया है कि जेएलआर का कारोबार मजबूत है क्योंकि यह अपनी डेस्टिनेशन जीरो महत्वाकांक्षा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए नई इलेक्ट्रिफाइड, ऑटोनॉमस और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के दौर में प्रवेश कर रहा है।'