{"_id":"58db47ad4f1c1b447763f97f","slug":"tata-motors-is-going-to-launch-tigor-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लॉन्च हो रही है टाटा की टिगोर, जानें इसकी खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आज लॉन्च हो रही है टाटा की टिगोर, जानें इसकी खूबियां
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
टाटा टिगोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स आज देश में एक और महत्वपूर्ण लॉन्च करने जा रही है। इसके तहत कंपनी अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर को पेश कर रही है। इस कार का सीधा मुकाबला फोक्सवेगन की एमियो, हुंडई की एक्सेंट, हौंडा की अमेज, मारूति की डिजायर व फोर्ड की एस्पायर से है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 5 से 7 लाख रुपये के बीच में रहेगी। इसको टाटा मोटर्स ने जिनेवा ऑटो शो में प्रदर्शित किया था। यह सेडान कंपनी की सफलतम हैचबैक टियागो पर आधारित है।
विज्ञापन
इसकी कीमत 5 से 7 लाख रुपये के बीच में हो सकती है। अभी इसकी कीमत की घोषणा नहीं हुई है पर टियागो के टॉप मॉडल के हिसाब से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। यह कुल मिलाकर टियागो पर आधारित है। इस कार में आपको ड्यूल-टोन इंटीरियर अपहोल्स्ट्री, ड्यूल एयरबैग, जीपीएस नेविगेशन, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, दो ड्राइव मोड, एबीएस के साथ ईबीडी और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर मिलेंगे।
विज्ञापन
टियागो की तरह यह दोनों ईंधन विकल्पों, पेट्रोल-डीजल में उपलब्ध होगी। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन लगा है, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। डीजल वर्जन में 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क इंजन लगा है, जो 70 पीएस की शक्ति और 140 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि यह महज मैनुअल विकल्प में ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
तकनीकि जानकारी
लंबाई 3992 मिलीमीटर
चौड़ाई 1677 मिलीमीटर
ऊंचाई 1537 मिलीमीटर
व्हीलबेस 2450 मिलीमीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिलीमीटर
ईंधन टैंक क्षमता 35 लीटर
बूट स्पेस 419 लीटर
सस्पेंशन सामने मैकफर्सन स्ट्रट विद क्वायल स्प्रिंग व पीछे ट्विस्ट बीम विद ड्यूल पाथ स्ट्रट
फ्रंट ब्रेक डिस्क
रियर ब्रेक ड्रम