{"_id":"61a3139f9a13da198978134f","slug":"tata-motors-increased-the-prices-of-the-nexon-compact-suv-as-much-as-11-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon SUV: 11 हजार रुपये तक का उछाल, जानिए अब कितनी हुईं कीमतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Nexon SUV: 11 हजार रुपये तक का उछाल, जानिए अब कितनी हुईं कीमतें
Sun, 28 Nov 2021 10:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:59 AM IST
सार
कंपनी की नेक्सॉन रेंज की कीमतें 1000 रुपये से बढ़ाकर 11 हजार तक कर दी हैं। हालांकि, कई वर्जन ऐसे हैं जो कीमतों की बढ़ोतरी से अप्रभावी रहे।
विज्ञापन
Tata Nexon EV Dark Range
- फोटो : Tata Motors
विस्तार
टाटा मोटर्स की ओर से नेक्सॉन कॉम्पैक्ट एसयूवी के मॉडल के आधार पर कीमतों में 11 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद एसयूवी की नई कीमत 7.30 लाख से लेकर 13.35 लाख(एक्स-शोरूम) तक हो गई हैं। कंपनी की नेक्सॉन रेंज की कीमतें 1000 रुपये से बढ़ाकर 11 हजार तक कर दी हैं। नई कीमतें लागू होने के बाद नेक्सॉन मॉडल के डीजल वर्जन XZA+(O) डार्क एडीशन की कीमत में 11,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
हालांकि, कई वर्जन ऐसे हैं जो कीमतों की बढ़ोतरी से अप्रभावी रहे। इसमें पेट्रोल व डीजल XZ+ मैनुअल वैरिएंट, पेट्रोल XZ+ और XZA+ डार्क एडीशन व डीजल XM (S) ट्रिम शामिल हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहनों की भी बढ़ाई थीं कीमतें
कंपनी की ओर से इसी साल मई में नेक्सॉन इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में भी 16 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। ये वाहन XM, XZ+ और XZ+ Lux में आते है। बेस ट्रिम की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई थी, जबकि, अन्य वैरिएंट की कीमतें 16,000 रुपये तक बढ़ा दी गई थीं।
विज्ञापन