{"_id":"5ba49f56867a557ea65a56da","slug":"tata-motors-give-rupees-near-4-lakh-to-the-customer-for-not-to-proper-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मोटर्स ने कार की सही सर्विस ना देने पर भरा 4 लाख का हर्जाना","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टाटा मोटर्स ने कार की सही सर्विस ना देने पर भरा 4 लाख का हर्जाना
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
indica car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की सर्विस सही ना मिलने पर अब तक सिर्फ हम सुनते थे कि ग्राहक कंपनी से परेशान होकर बाहर सर्विस करानी शुरु कर देता है क्योंकि उसके पास कोई और साधन भी नहीं होता, लेकिन पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कंपनी की तरफ से ग्राहक को 4 लाख रुपये की राशि चुकायी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, मुंबई में टाटा इंडिका के मालिक को सही सर्विस न देने की वहज से राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) ने टाटा मोटर्स और डीलर को यह रकम चुकाने का आदेश दिया । भटवाड़ेकर नाम के एक आदमी ने साल 2000 के मई महीने में टाटा इंडिका खरीदी थी। उस समय उन्हें 15 मई को कार की डिलीवरी डेट दी थी पर कार उनके पास 26 मई को डिलीवर की गई।
विज्ञापन
जब कार भटवाड़ेकर को मिली तब उन्होंने उसे लेने से ही मना कर दिया और कहा कि यह सड़क पर चलने लायक नहीं है। भटवाड़ेकर को शक हुआ कि कार में इलेक्ट्रिकल फॉल्ट है, इसके बावजूद कार को डीलर ने उनकी गैरमौजूदगी में उनके घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
खंडपीठ ने टिप्पणी की, "यह समझ में नहीं आता है कि डीलर ने कार डिलीवरी के समय एक पावती ( कार संबंधी कागजार) लेने की प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं किया गया। कमिशन के अनुसार जब कार डीलरशीप के पास सर्विस के लिए गई थी तब वो वारंटी में थी और उसके ओडोमीटर पर देखा जा सकता था कि कार 2500 किलोमीटर से कम चली है।
वहीं टाटा मोटर्स ने दावा किया है कि कार में आ रही परेशानियों को दूर करके ही मालिक को सौंपा गया था लेकिन फिर भी उन्होंने एकनॉलेजमेंट देने से मना कर दिया। हालांकि अंत में आयोग ने भटवाड़ेकर के पक्ष में फैसला सुनाया। टाटा मोटर्स बाजार का एक सम्मानजनक ब्रांड है और ग्राहको की तरफ से कंपनी के खिलाफ आज तक कोई सवाल नहीं उठाये गये हैं। यह पहली बार है जब इस तरह का कोई मामला सामने आया है।