फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata motors employees to get stock options for the first time 150 years of history

टाटा के कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, 150 साल के इतिहास में पहली बार मिलेगी कंपनी में हिस्सेदारी

Sat, 26 May 2018 12:36 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
tata motors employees to get stock options for the first time 150 years of history
- फोटो : Tata Motors

टाटा मोटर्स के 150 सालों के इतिहास में पहली बार कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है। कंपनी अपने 200 टॉप लेवल के कर्मचारियों को हिस्सेदारी देने जा रही है। 

विज्ञापन


बनी ऑटो सेक्टर में पहली कंपनी
इस कदम से टाटा मोटर्स ऑटो सेक्टर में देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जो कर्मचारियों को शेयर देगी। इसके लिए कंपनी ने तीन बेंचमार्क स्थापित किए हैं जिनके आधार पर स्टॉक ऑप्शन दिया जाएगा। पहला- मार्केट शेयर में हिस्सेदारी, दूसरा- EBIT के मार्जिन में बढ़ोतरी और तीसरा- कैशफ्लो। 
विज्ञापन


दूसरी तिमाही से मिलेगा लाभ
चुने हुए कर्मचारियों को इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से इसका लाभ मिलेगा। यह स्टॉक ऑप्शन कर्मचारियों के पास 2021 से लेकर के 2013 तक के लिए मिलेगा। इस प्रस्ताव को कंपनी के एजीएम में कंपनी के अंशधारकों से पास कराने के लिए रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर

tata motors employees to get stock options for the first time 150 years of history
Tata Motors

कंपनी इस साल मार्केट में 6 इलेक्ट्रिक व्हीकल भी लॉन्च करने जा रही है। कंपनी देश भर के कई शहरों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर इनके लिए चार्जिंग स्टेशन का भी निर्माण करेगी। वहीं प्रीमियम सेगमेंट में भी कंपनी नए-नए मॉडल लेकर के आती रहेगी।

इसी साल की शुरुआत में कंपनी ने रेंज रोवर फैमिली की चौथी एसयूवी कार Range Rover Velar पेश की है। इसकी शुरुआती कीमत 78.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।कार में इंजन के तीन विकल्प -2-लीटर पेट्रोल, 2-लीटर डीजल और 3-लीटर डीजल दिए गए हैं। ये तीनों इंजन क्रमश: 247 बीएचपी, 177 बीएचपी और 296 बीएचपी की पावर जेनरेट करते हैं। तीनों ही इंजन S, SE और HSE वैरिएंट में उपलब्ध होंगे। 

ये हैं कार के फीचर्स
कार में दो टचस्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगी और दूसरी क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फंक्शन के लिए होगी। कार में स्टैंडर्ड लेदर इंटीरियर और माइक्रोफाइबर इंटीरियर पैकेज का विकल्प दिया होगा। इस कार का सीधा मुकाबला ऑडी Q7, बीएमडब्ल्यू X5, मर्सिडीज बेंज GLE और वोल्वो XC90 से रहेगा। 

इंजन - 2-लीटर इंजेनियम वी6 पेट्रोल और 3-लीटर वी6 डीजल इंजन
पावर - 296 bhp (अधिकतम)
टॉर्क -  700Nm (अधिकतम)
कीमत- 78.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed