फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors and Bsnl are planning to make smart vehicle for future

Tata Motors और BSNL की साझेदारी से वाहनों में लगाए जाएंगे स्मार्ट सिम कार्ड्स

Fri, 01 Feb 2019 12:41 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Fri, 01 Feb 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors and Bsnl are planning to make smart vehicle for future
Tata motors & Bsnl planning smart vehicle

स्मार्ट व्हीकल के प्रोडक्शन के लिए Tata Motors और BSNL ने साझेदारी की है। जिसके तहत BSNL टाटा के सभी वाहनों में M2M (मशीन से मशीन) कनेक्टिविटी जैसी सुविधा सिम कार्ड के जरिए उपलब्ध कराएगा। जिसमें बीएसनल अब तक टाटा मोटर्स को करीब 5 लाख सिम कार्ड मुहैया करा चुका है।  

विज्ञापन


BSNL साल 2020 तक 5G क्षमता वाले 50 मिलियन M2M सिम कार्ड को उपलब्ध कराएगा।  इस साझेदारी से टाटा के प्रसिद्व मॉडल्स Tiago, Hexa और हाल ही में लॉन्च हुई Harrier में जल्दी ही स्मार्ट फीचर्स जोड़े जाएंगे। BSNL के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव को उम्मीद है कि इससे BSNL को करीब 1200 करोड़ रुपए का सालाना फायदा होगा। 
विज्ञापन


एम 2 एम टेक्नोलॉजी सेंसर और एप्लिकेशन का उपयोग करके वायर्ड और वायरलेस उपकरणों के साथ आएगा। जो स्मार्ट-ट्रांसपोर्ट, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट ग्रिड, स्मार्ट होम और स्मार्ट हेल्थकेयर के क्षेत्र में काफी कारगर होगा। यह कारों में इको सिस्टम के लिए भी काफी हद तक कारगर होगा, जिससे गाड़ियों के साथ साथ दूसरी मशीनें भी 5G इंटरनेट की सुविधा से लैस हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसनल इस समय 113 मिलियन से अधिक मोबाइल ग्राहकों के साथ दूरसंचार क्षेत्र में बढ़ रहे प्रतिद्वंद्वियों को ध्यान में रखते हुए नए उद्यम व्यापार अवसरों की खोज कर रहा है। भारतीय यात्री वाहन खंड में इस समय मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे ब्रांडों का बोल बाला है। सामूहिक रूप से उनके पास 85 प्रतिशत बाजार की हिस्सेदारी है।


बाजार में स्मार्ट कारों के आगमन से कार निर्माता अपने खेल को आगे बढ़ा सकते हैं, ट्रैफिक सूचना, मौसम पूर्वानुमान और यहां तक कि चेहरे की पहचान के लिए वायरलेस नेटवर्क पर वास्तविक समय से जुड़े सुविधाओं के साथ नए-पुराने उत्पादों का अनावरण करके उपभोक्ता को आकर्षित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed