फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata launches new tiago automatic, price lower than top variant

टाटा ने लॉन्च की नई टियागो ऑटोमेटिक, 46 हजार रुपये कम है कीमत

Tue, 22 Aug 2017 02:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 22 Aug 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
tata launches new tiago automatic, price lower than top variant

टियागो से मार्केट में वापसी करने वाली टाटा ने अपनी इस चर्चित हैचबैक कार का एक और वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी कार का सस्ता ऑटोमेटिक वेरिएंट 'टाटा टियागो एक्सटीए' लॉन्च किया है। इस कार की दिल्ली एक्स शोरूम में कीमत 4.79 लाख रुपये है।  

विज्ञापन


टॉप मॉडल की तुलना में इस का कीमत 46 हजार रुपये कम है। हालांकि अगर फीचर पर नजर डाले तो नई टियागो एक्सटीए में टॉप मॉडल के मुकाबले कई फीचर नहीं दिए गए हैं। इस वेरिएंट में आपको एलॉय व्हील, साइड इंडीकेटर ऑन विंग मिरर, फॉग लैंप, रियर वाइपर और डीफॉगर, बूट लैंप, ऑटो डाउन ड्राइवर साइड विंडो, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें: टाटा मोटर्स ने टियागो एएमटी को लॉन्च किया
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इस वेरिएंट में आपको स्टेयरिंग से ऑडियो कंट्रोलर भी गायब मिलेगा। सेफ्टी फीचर की बात करें तो इसमें आपको एबीएस, ईबीडी और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल भी नहीं दिया गया है। जबकि डुअल एयर बैग का विकल्प कंपनी ने छोड़ रखा है।  

इसके अलावा कंपनी ने कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इस वेरिएंट में आपकों केवल एक इंजन ही विकल्प मिलता है। 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 84पीएस और पांच यूनिट का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed