फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata is ready to launch new compact sedan tigor on 29th march 2017

29 मार्च को लॉन्च होगी टाटा की सेडान टिगोर 

Thu, 09 Mar 2017 09:56 PM IST
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Tata is ready to launch new compact sedan tigor on 29th march 2017
जिनेवा मोटर शो में टिगोर को प्रदर्शित किया गया। - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की एक और बहुप्रतीक्षित कार टाटा ‌टिगोर भारतीय बाजार में आने को पूरी तरह से तैयार है। जिनेवा ऑटो शो में इस कॉम्पैक्ट सेडान के लॉन्चिंग की डेट कंपनी के तरफ सं कंफर्म कर दी गई है। इसे 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। काइट 5 के नाम से इसके कांसेप्ट को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2016 में प्रदर्शित किया था। टियागो की सफलता के बाद टाटा को इस सेडान से काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन


इसकी कीमत 5 से 7 लाख रुपये के बीच में हो सकती है। अभी इसकी कीमत की घोषणा नहीं हुई है पर टियागो के टॉप मॉडल के हिसाब से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। यह कुल मिलाकर टियागो पर आधारित है। इस कार में आपको ड्यूल-टोन इंटीरियर अपहोल्स्ट्री, ड्यूल एयरबैग, जीपीएस नेविगेशन, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, दो ड्राइव मोड, एबीएस के साथ ईबीडी और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर मिलेंगे।
विज्ञापन

टियागो की तरह यह दोनों ईंधन विकल्पों, पेट्रोल-डीजल में उपलब्‍ध होगी। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन लगा है, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। डीजल वर्जन में 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क इंजन लगा है, जो 70 पीएस की शक्ति और 140 एनएम का टॉर्क उत्पन्‍न करता है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि यह महज मैनुअल विकल्प में ही उपलब्‍ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed