फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Hexa to Harrier to Nexon to Tiago to Tigor get bumper discount offeres on these cars

मार्च से पहले कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, एसयूवी पर दो लाख रुपये तक 'महाबचत'

Fri, 14 Feb 2020 02:27 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 14 Feb 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Tata Hexa to Harrier to Nexon to Tiago to Tigor get bumper discount offeres on these cars
Tata Cars Discount Offers - फोटो : Tata Motors

अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको Tata Motors की उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर 2 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। Tata की जिन कारों पर ये डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं उनमें Hexa, Harrier, Nexon, Tiago और Tigor से लेकर Safari Storme तक शामिल हैं। आज हम आपको इन कारों पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताएंगे। हालांकि, इससे पहले कि हम आगे बढ़े यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। इसके अलावा ये ऑफर्स अलग-अलग डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। ऐसे में कार को खरीदने से पहले पास के आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर ऑफर के बारे में पता लगा लें। 

विज्ञापन

इसके अलावा ये ऑफर्स केवल BS-4 मॉडल पर मिल रहे हैं। दरअसल 1अप्रैल 2020 से देशभर में केवल BS-6 वाहनों की बिक्री होगी। सीधी भाषा में समझें तो 31 मार्च 2020 के बाद देश में BS-4 इंजन वाले वाहनों की बिक्री बंद हो जाएगी। ऐसे में Tata Motors अपने BS-4 स्टॉक को खत्म करने के लिए इन कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। तो डालते हैं एक नजर इन ऑफर्स पर,

विज्ञापन

Tata Hexa

Tata Hexa पर कुल 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 1.5 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट और 50 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। 

Tata Harrier

Auto Expo 2020 में Tata Motors ने अपनी Tata Harrier का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। नई Tata Harrier अब BS-6 इंजन से लैस हो गई है। ऐसे में अब कंपनी अपनी BS-4 वर्जन वाली Tata Harrier 1.3 लाख रुपए तक की छूट दे रही है।

विज्ञापन

Tata Nexon

Tata ने हाल ही में अपनी Nexon का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था। ऐसे में अब कंपनी  इसके BS-4 इंजन वाले मॉडल पर 55 हजार रुपए तक की छूट दे रही है।

Tata Tiago

Tata Tiago Facelift मॉडल के लॉन्च के बाद अब कंपनी इसके BS-4 मॉडल पर 50 हजार रुपए तक की छूट दे रही है।

Tata Tigor

Tata Tigor के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर 70 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।

Tata Safari Storme

Tata Safari Storme की खरीद पर आपको 55 हजार रुपए तक की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed