फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata harrier is all set to launch, booking date is here

Tata motors की सबसे दमदार एसयूवी इस दिन होगी लांच

Wed, 26 Dec 2018 01:48 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 26 Dec 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
tata harrier is all set to launch, booking date is here
Launching date of harrier

टाटा मोटर्स की अपकमिंग फ्लैगशिप एसयूवी ने लांचिंग से पहले ही बाजार पर कब्जा कर रखा है। हैरियर की लांचिंग का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। टाटा की यह पहली कार है जो Discovery Sport वाले Land Rover के D8 प्लेटफार्म पर बनाई गई है।

विज्ञापन


इस कार की कीमत को कम रखने के लिए इस प्लेटफार्म में बड़े बदलाव भी किए गए हैं। फिलहाल, इस कार की लांचिंग डेट सामने आ गई है। बता दें, कंपनी इसे अधिकारिक तौर पर 23 जनवरी 2018 को लांच करेगी। हालांकि, इस कार की नवम्बर में बुकिंग शुरू हो गई है। लेकिन, टाटा ने अभी तक इसकी कुल बुकिंग को साझा नहीं किया है।
विज्ञापन


 

tata harrier is all set to launch, booking date is here
tata harrier
टाटा हैरियर मार्केट में आने के बाद जीप कंपास, क्रेटा, और Mahindra XUV 500 को  टक्कर  देगी, लेकिन हर मामले में यह कार इन सब से बड़ी है। टाटा की इस कार में कई ड्राइव मोड मिलने की उम्मीद है। जो शहर के साथ ऑफ-रोडिंग के लिए भी इसे एक बेहतर एसयूवी बनाएंगे। 

कंपनी इस कार को 17 या 18 इंच व्हील के साथ ऑफर कर सकती है। हैरियर कार में फिएट से लिया गया 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 140 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा।  इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया  है।

 

tata harrier is all set to launch, booking date is here
tata harrier

कार को कंपनी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट में लांच करेगी। इसमें 6 मैनुअल स्पीड के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर मिलेंगे। हालांकि, हैरियर की कीमत को लेकर अभी महज अंदाजा लगाया ज रहा है। कि इसकी कीमत 15 लाख के आस पास हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed