एसयूवी कारों में टाटा की हैरियर का नहीं होगा तोड़, इस साल के अन्त तक हो जायेगी लांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी कार हैरियर को जल्द मार्केट में लांच करने जा रही है। इस कार को लेकर बाजार थोड़ा गर्म है। जिसका कारण साल 2008 में टाटा मोटर्स द्वारा जगुआर लैंड रोवर को खरीदना है। तब से ही टाटा मोटर्स की इस एसयूवी कार का इंतजार हो रहा है।
क्योंकि हैरियर कार को जगुआर लैंड रोवर डी 8 के प्लेटर्फाम पर तैयार किया जा रहा है। यह वही प्लेटर्फाम होगा जिस पर लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर को तैयार किया गया था। बता दें, पहली बार टाटा की कार में इस प्लेटर्फाम को इस्तेमाल किया जा रहा है। टाटा मोटर्स के प्रेसिडेंट मयंक पारिक ने टाटा टियागो एनआरजी के मौके पर कहा कि हैरियर जैसी प्रिमियम एसयूवी मार्केट में नहीं है।
कार के प्रमुख फीचर्स
इस कार के लुक्स को स्ट्रोंग बनाने के लिए इसमें मस्कुलर बंपर दिया गया है जिसके किनारों पर फॉग लैंप लगे हैं। साथ ही कंपनी ने फ्रंट और रियर में फॉक्स स्किड प्लेट्स दी हैं। इसकी पूरी बॉडी पर प्लास्टिक क्लैडिंग होगी। इसमें व्हील आर्च भी मिलेगा। कंपनी इसे 17 या 18 इंच व्हील के साथ ऑफर कर सकती है।
इंजन
हैरियर कार में फिएट से लिया गया 2.0 लीटर डीजल इंजन होने के संकेत हैं। फिएट का यह इंजन140एचपी की पॉवर जनरेट करने की क्षमता रखता है। टाटा इस गाड़ी का पेट्रोल वेरिएंट भी लांच सकती है।
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी
टाटा की इस एसयूवी का बाजार में हुंडई क्रेटा और जीप कंपास जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से मुकाबला होगा। लेकिन सबसे दमदार दावेदार जीप कंपास है। इस समय भारत में जीप कंपास बेहद जानदार SUV के रूप में रही है। जीप कंपास दो इंजन विकल्प में उपलब्ध है जिसमें 1.4 लीटर का मल्टीएयर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है।
कंपनी ने कार की कीमत को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रही है कि इस कार की कीमत 15 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।