फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata harrier got the first customer, know about the car by nilay desai

पहली Harrier की हुई डिलीवरी, देखें खरीदने वाले की जुबानी हैरियर की कहानी

Sun, 24 Feb 2019 01:06 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 24 Feb 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Tata harrier got the first customer, know about the car by nilay desai
Launching date of harrier

टाटा की फ्लैगशिप एसयूवी Harrier को 23 जनवरी को भारत में लॉन्च किया गया। बता दें, हैरियर के प्लेटफॉर्म और इसके फीचर्स के चलते बाजार में इस एसयूवी का खूब दबदबा रहा। फिलहाल हैरियर को अपना पहला ग्राहक मिल गया है। सुरत के रहने वाले निलेय देसाई ने पहली हैरियर की डिलीवरी ली। देसाई ने सफेद रंग की हैरियर का XZ+ trim वेरिएंट खरीदा। देखिए निलेय देसाई ने कैसे हैरियर की तुलना  Hyundai Creta, Mahindra XUV500 और Jeep Compass से की...

विज्ञापन

विज्ञापन

Tata harrier got the first customer, know about the car by nilay desai
tata harrier
बता दें, देसाई द्वारा खरीदे गए XZ+ trim की कीमत 16.25 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली है। जबकी इसके बेस वेरिएंट की कीमत 12.69 रुपये एक्स शोरूम दिल्ली है। हैरियर के सभी वेरिएंट में कंपनी ने समान इंजन और गियरबॉक्स का विकल्प दिया है।  

हैरियर ( Tata Harrier ) कार में Kryotec 2.0 लीटर इंजन दिया गया है यह इंजन भविष्य के BSVI उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह इंजन 140 बीएचपी की ताकत और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार को 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
 

Tata harrier got the first customer, know about the car by nilay desai
tata harrier
हालांकि यह आउटपुट जीप कंपास से काफी कम है। क्योंकि जीप कंपास में दिया गया इंजन 170 बीएचपी की ताकत और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं महिंद्रा XUV500 में दिया गया इंजन 155 बीएचपी की ताकत और 360 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

हैरियर ( Harrier ) में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, एक हिल-होल्ड और डिसेंट फंक्शन, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और एक रोलओवर मिटिगेशन सिस्टम भी दिया गया है।  हैरियर ( Harrier ) के टॉप वेरिएंट XZ  में 8.8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को स्पोर्ट करेगा। कार में 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें रिवर्स कैमरा, ऑटोमेटिक हेडलाइट एंड वाइपर,लेथर अपहोलेस्ट्री,क्रूज कंट्रोल और जेबीएल साउंट सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed