फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata gravitas launch date in india tata gravitas price and specification tata safari new model 2021 price in india

जनवरी में नए कलेवर में लॉन्च होगी Tata Safari 2021, जानें इसकी सारी डिटेल्स

Sat, 09 Jan 2021 11:26 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 09 Jan 2021 11:26 AM IST
सार

टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Safari के बारे में बताया कि इसका प्रोडक्शन मॉडल Tata Gravitas है और इसकी जल्द ही बुकिंग शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
tata gravitas launch date in india tata gravitas price and specification tata safari new model 2021 price in india
Tata Safari 2021 - फोटो : Tata Motors

विस्तार

घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Tata motors (टाटा मोटर्स) की एक जमाने में बेहद लोकप्रिय रही एसयूवी Tata Safari ग्राहकों का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रही। कंपनी ने हर दशक में इसे एक नए कलेवर में पेश किया। अब एक बार फिर 2021 में कंपनी एक बार फिर इसे नए लुक और नाम के साथ लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपनी इस 7 सीटर एसयूवी का कोडनेम Tata Gravitas रखा था। कंपनी ने Tata Gravitas को Tata Safari का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल बताया था। टाटा मोटर्स को अपनी इस एसयूवी को बहुत उम्मीदें और वह इसे बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में Tata Gravitas को पेश किया था। कार प्रेमी तभी से इस एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

इंजन
Tata Safari 2021 के डायमेंशंस की बात करें तो इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई Tata Safari से अधिक होगी। हालांकि, इसका लुक और डिजाइन हैरियर से प्रभावित हो सकता है। Tata Gravitas में 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 170 bhp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। टाटा ग्रैविटास 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
Tata Safari 2021 के मॉडर्न एसयूवी के ढेर सारे फीचर्स मिलेंगे। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट को सपोर्ट करने वाला 8.8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा जिसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी भी होगी। इसके अलावा इस कार में पावर्ड ड्राइविंग सीट, एयरबैग्स, पैनोरेमिक सनरूफ, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक एसी, जेबीएल साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन

मुकाबला
टाटा मोटर्स का कहना है कि Tata Safari 2021 एसयूवी का प्रदर्शन इंटीरियर, डिजाइन और टेक्नॉलजी के मामले में जबरदस्त होगा। यह एसयूवी कंपनी के लेटेस्ट OMEGARC प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म पर Land Rover की कारों को तैयार किया जाता है। यह एसयूवी 6 और 7 सीटर के विकल्प के साथ आएगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला 7 सीटर MG Hector Plus  और महिंद्रा की जल्द आने वाली एसयूवी Mahindra XUV500 2021 जैसी कारों से होगा। 

बुकिंग और कीमत
टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Safari के बारे में बताया था कि इसका प्रोडक्शन मॉडल Tata Gravitas है और इसकी जल्द ही बुकिंग शुरू होने वाली है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि Tata Safari 2021 एसयूवी टाटा मोटर्स की सबसे महंगी एसयूवी हो सकती है। इस समय Tata Harrier टाटा मोटर्स की सबसे महंगी एसयूवी है। Tata Harrier के टॉप वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed