{"_id":"5fa65d498ebc3e9ba96a7f52","slug":"tata-altroz-xm-plus-variant-launched-at-rs-6-6-lakh-to-compete-hyundai-i20-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hyundai i20 2020 को टक्कर देने के लिए Tata का Altroz XM+ वेरिएंट लॉन्च, कीमत 6.6 लाख रुपये","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai i20 2020 को टक्कर देने के लिए Tata का Altroz XM+ वेरिएंट लॉन्च, कीमत 6.6 लाख रुपये
Sat, 07 Nov 2020 02:09 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 07 Nov 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने शनिवार को अपनी नई Altroz का XM+ वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। ग्राहकों को इसमें 7-इंच की इंफोटेनमेंट स्कीन मिलेगी। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.6 लाख रुपये है। इस नए वेरिएंट की कैबिन में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। माना जा रहा है कि हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai i20 2020 को देखते हुए कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में उतारा है।
विज्ञापन
Tata Altroz XM+ वेरिएंट केवल पेट्रोल मॉडल में लॉन्च हुई है। इसकी 7-इंच की स्क्रीन एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करती है। इसका स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स बेहतर राइडिंग अनुभव देते हैं। इसमें R16 व्हील्स के साथ स्टाइलिज्ड व्हील कवर, रिमोट फोल्डेबल की और वॉयस-कमांड रिकग्निशन जैसे कई बेहतर फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
देश की सबसे सुरक्षित हैचबैक है Tata Altroz
Tata की Altroz देश की दूसरी सबसे सुरक्षित कार है। वहीं, हैचबैक सेगमेंट में यह सबसे सुरक्षित कार है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है।
- टेस्टिंग के दौरान एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 16.13 अंक मिले हैं। हालांकि, चाइल्ड प्रोटेक्शन में इसका परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं है, जहां इसे 49 में से 29 अंक मिले हैं।
- सुरक्षा के लिए इसमें- इसमें दो एयरबैग, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, आगे की सीटों के लिए सीट-बेल्ट रिमाइंडर और Isofix चाइल्ड-सीट माउंट दिया गया है। टॉप वेरिएंट में हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, रियर पार्किंग कैमरा, फ्रंट और रियर फॉग लैंप दिया गया है।
Tata Altroz: इंजन और पावर परफॉर्मेंस
Tata Altroz दो ट्रिम में आती है। इनमें पेट्रोल और डीजल शामिल हैं।
- पेट्रोल: इसके पेट्रोल ट्रिम में पावर के लिए 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। इसका 1199 सीसी का तीन सिलिंडर वाला इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS की मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
- डीजल: इसके डीजल ट्रिम में पावर के लिए 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। इसका 1497 सीसी का चार सिलिंडर वाला इंजन 4000 आरपीएम पर 90 PS की मैक्सिमम पावर और 1250-3000 आरपीएम पर 200 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।