फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Altroz car becomes the official partner of IPL 2020 tournament, you can also win tata altroz car in prize, read details

Tata Altroz बनी IPL 2020 की आधिकारिक पार्टनर, आप भी घर बैठे इनाम में जीत सकते हैं यह कार, पढ़े डिटेल्स

Wed, 16 Sep 2020 07:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 16 Sep 2020 07:52 PM IST
सार

टाटा मोटर्स आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान फैंस के लिए भी एक खास पेशकश लेकर आ रही है। इस जरिए आप भी घर बैठे जीत सकते हैं टाटा की प्रीमियम हैचकार कार अल्ट्रोज। 

विज्ञापन
Tata Altroz car becomes the official partner of IPL 2020 tournament, you can also win tata altroz car in prize, read details
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

विस्तार

घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एलान किया है कि प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रोज), Dream11 (ड्रीम 11) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 की आधिकारिक पार्टनर होगी। IPL 2020 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ टाटा मोटर्स की लगातार तीसरे साल साझेदारी है और Altroz आधिकारिक पार्टनर बनी है। इससे पहले Tata Nexon (टाटा नेक्सन) एसयूवी और Tata Harrier (टाटा हैरियर) एसयूवी IPL टूर्नामेंट की वर्ष 2018 और 2019 में आधिकारिक पार्टनर रह चुकी है। IPL 2020 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज को Tata Altroz कार मिलेगी। 
विज्ञापन

इनाम में मिलेगी यह कार
IPL 2020 टूर्नामेंट 50 दिनों तक चलेगा और आईपीएल के मैच संयुक्त अरब अमीरात में स्थित दुबई, अबु धाबी और शारजाह 3 स्थानों पर खेले जाएंगे। आईपीएल के आधिकारिक पार्टनर के रूप में टाटा मोटर्स Altroz को यूएई में आईपीएल मैच खेली जाने वाले तीनों जगहों पर स्टेडियम में पूरे टूर्नामेंट के दौरान शोकेस करेगी। किसी मैच में बेस्ट स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी को Altroz सुपर स्ट्राइकर ट्रॉफी और एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। IPL 2020 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज को बतौर इनाम Tata Altroz कार मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आप भी जीत सकते हैं Altroz 
टाटा मोटर्स आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान फैंस के लिए भी एक खास पेशकश लेकर आ रही है। इस साल आईपीएल फैंस भी Altroz Super Striker मोबाइल गेम के जरिए Altroz सुपर स्ट्राइकर्स बन सकते हैं। इस मोबाइल गेम में कोई भी हिस्सा ले सकता है और वो भी बिल्कुल मुफ्त। इस गेम को खेलने वाले को अपने बैटिंग स्किल्स का प्रदर्शन करना होगा। इस मोबाइल गेम को खेलते हुए अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को चैलेंज भी दे सकते हैं। हर रोज Altroz Super Striker मोबाइल गेम के डेली विजेता को 5000 रुपये का वाउचर दिया जाएगा। वहीं सीजन के विजेता को Altroz Super Striker ट्रॉफी और 1 लाख रुपये के वाउचर दिए जाएंगे। यह मोबाइल गेम 19 सितंबर से सभी के लिए उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों का त्यौहार है आईपीएल
टाटा मोटर्स में मार्केटिंग पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के हेड विवेक श्रीवत्स ने कहा, "हमारे लिए फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है और देशभर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल किसी त्यौहार से कम नहीं है। हम लगातार तीसरे साल आईपीएल के साथ साझेदारी करते हुए खुश हैं और इस बार हम एक ऐसी कार के साथ आए हैं जिसने हर मामले में गोल्ड स्टैंडर्ड्स तय किए हैं और यह Tata Altroz है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed