{"_id":"608d62150c61de3f6d5532b5","slug":"suzuki-motorcycle-recall-suzuki-recalls-gixxer-250-and-gixxer-sf-250-bikes-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुजुकी की दो बाइक्स में आई गड़बड़ी: Gixxer 250 और Gixxer SF 250 को कंपनी ने किया रिकॉल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सुजुकी की दो बाइक्स में आई गड़बड़ी: Gixxer 250 और Gixxer SF 250 को कंपनी ने किया रिकॉल
Sat, 01 May 2021 07:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 01 May 2021 07:43 PM IST
सार
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने एलान किया है कि वह वापस बुलाए गए सभी मोटरसाइकिलों का निरीक्षण करेगी और गड़बड़ी वाले हिस्से को मुफ्त में बदलेगी। जानें किन बाइक्स में आई है यह समस्या।
विज्ञापन
Suzuki Gixxer SF 250
- फोटो : Suzuki Motor
विस्तार
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Gixxer 250 (जिग्सर 250) और Gixxer SF 250 (जिग्सर एसएफ 250) को रिकॉल किया है। रिपोर्ट के मुताबक सुजुकी की इन दोनों मोटरसाइकिलों के इंजन में वाइब्रेशन से जुड़ी कुछ समस्या देखने को मिली है, जिसके बाद कंपनी ने इन्हें वापस बुलाया है।
विज्ञापन
किन बाइक में आई समस्या
इस तक्नीकी समस्या की वजह से कंपनी ने इन बाइक्स की कुल 199 यूनिट्स को रिकॉल किया है। बाइक्स के इंजन में बहुत ज्यादा कंपन के कारण बैलेंसर ड्राइव गियर के पॉजिशन में अनुचित बदलाव आ गया है जिसकी वजह से इन्हें रिकॉल करने का आदेश दिया गया है।
कंपनी ने एलान किया है कि वह वापस बुलाए गए सभी मोटरसाइकिलों का निरीक्षण करेगी और गड़बड़ी वाले हिस्से को मुफ्त में बदलेगी। यह समस्या सुजुकी की इन दोनों बाइक्स में देखने को मिली है, जिनका निर्माण बीते 12 अगस्त 2019 से लेकर 21 मार्च 2021 के बीच हुआ है।
कंपनी ने एलान किया है कि वह वापस बुलाए गए सभी मोटरसाइकिलों का निरीक्षण करेगी और गड़बड़ी वाले हिस्से को मुफ्त में बदलेगी। यह समस्या सुजुकी की इन दोनों बाइक्स में देखने को मिली है, जिनका निर्माण बीते 12 अगस्त 2019 से लेकर 21 मार्च 2021 के बीच हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
समस्या की वजह
सोसाइटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (SIAM) इंडिया के वॉलंटरी रिकॉल इंफॉर्मेशन पेज पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह समस्या इसलिए हुई क्योंकि बैलेंसर ड्राइव गियर के लिए टेम्पलेट मार्किंग मैचिंग में गड़बड़ी हुई थी। जिसके चलते बैलेंसर ड्राइव गियर इंजन में ज्यादा वाइब्रेशन पैदा होने लगा।
इंजन और पावर
सुजुकी की इन दोनों मोटसाइकिल में एक जैसा 249cc सिंगल-सिलिंडर ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9,300 rpm पर 26 bhp का पावर और 7,300 rpm पर 22.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
कीमत और मुकाबला
Gixxer 250 की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 1,67,700 रुपये है। वहीं Gixxer SF 250 की कीमत 1,79,200 रुपये है। भारतीय बाजार में Suzuki Gixxer 250 रेंज का मुकाबला Bajaj Dominar 250 (बजाज डोमिनार 250) और Yamaha FZ 25 (यामाहा FZ 25) जैसी बाइक्स से है।