फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Suzuki Motor has launched Burgman Street bs6 know its price and specifications

Burgman Street में मिलेगा अब और भी ज्यादा माइलेज, BS-6 इंजन के साथ हुई लॉन्च

Mon, 17 Feb 2020 12:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 17 Feb 2020 12:35 PM IST
सार

  • Suzuki Burgman Street BS6 भारत में हुई लॉन्च 
  • दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये
  • फ्यूल इंजेक्शन इंजन तकनीक से हुई लैस

विज्ञापन
Suzuki Motor has launched Burgman Street bs6 know its price and specifications
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

विस्तार

Suzuki Motor Corporation ने लंबे समय के बाद आखिर अपनी Burgman Street का  BS6 कंप्लाइंट वाला मॉडल लॉन्च कर दिया है। 125 सीसी वाली इस प्रीमियम स्कूटर में कई नए अपडेट्स किए गए हैं। इसका इंजन पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस देगा। BS6 कंप्लाइंट वाली Burgman Street में आपको फ्यूल इंजेक्शन तकनीक मिलेगा। इसके साथ ही इसमें आपको इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट और किल स्विच मिलेगा, जिससे कम इमिशन में बेहतर राइडिंग का अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन

इंजन और तकनीक

इसके इंजन की बात करें तो नई Suzuki Burgman Street में ऑल एल्युमिनियम 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, 124 सीसी इंजन दिया गया है। BS6 के साथ इसमें मिलने वाला फ्यूल इंजेक्शन इंजन तकनीक की मदद से अब आप सर्दी के दिनों में भी इसे आसानी से स्टार्ट कर सकेंगे। Suzuki Eco परफॉर्मेंस तकनीक का सपोर्ट इसमें पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परफॉर्मेंस

Suzuki के Burgman Street BS6 वर्जन 6750 आरपीएम पर 8.7ps की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई Burgman Street में कम फ्यूल की खपत होगी। यानी इसमें बेहतर राइडिंग अनुभव के साथ बेहतर माइलेज भी मिलेगा।

विज्ञापन

फीचर

Suzuki Burgman Street BS6 में इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट (Start) और किल (Kill) स्विच दिया गया है, जिससे इस स्कूटर पर आपकी यात्रा पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक होगी। इस फीचर से ट्रैफिक के दौरान आपके बाइक का स्टार्ट ऑपरेशन पहले के मुकाबले और भी आसान हो जाएगा।

कलर वेरिएंट्स

Suzuki Burgman Street BS6 भारतीय बाजार में चार कलर स्कीम्स के साथ लॉन्च किया गया है। इनमें Metallic Mat Fibroin Gray, Pearl Mirage White, Metallic Matte Black No. 2 और Metallic Matte Bordeaux Red शामिल है। 

कीमत

BS6 कंप्लाइंट वाली नई Suzuki Burgman Street की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये है।

इसलिए जरूरी है Suzuki Burgman Street BS6

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 अप्रैल 2020 से देश भर में केवल BS6 मॉडल की बिक्री होगी। ऐसे में Suzuki लगातार अपने लाइन अप को अपग्रेड कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed