सुजुकी जिम्नी को मिले मात्र 3 स्टार, क्रैश टेस्ट में प्रर्दशन नहीं कर पाई खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजुकी की कार जिम्नी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कार के लांच होने को लेकर तो अभी कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन इस कार के यूरो NCAP क्रैश टेस्ट को रिवील कर दिया गया है 2018 कि जिम्नी को इस क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली है। जिससे इसके प्रर्दशन को आप बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं।
कार का टेस्ट के दौरान ड्राइवर साइड का एयरबैग ना खुलने से इस कार को यह रेटिंग दी गई है। रोड यूजर्स कैटेगरी में और सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी में इसका स्कोर कुछ खास नहीं रहा। जिम्नी को एडल्ट ऑक्यूपेशन प्रोटेक्शन में 73 फीसद और चाइल्ड ऑक्यूपेशन प्रोटेक्शन में 84 फीसद स्कोर मिला है।
हालांकि जिम्नी ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग स्टैंडर्ड जैसे फीचर्स से लैस है। लेकिन इस फीचर का कार की टेस्टिंग पर कोई असर नहीं दिखा। सुजुकी जिम्नी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट, AEB (ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, सीटबेल्ट रिमाइंडर और लेन असिस्ट सिस्टम लगा है।
बता दें, कि यह मारुति सुजुकी जिप्सी की तर्ज पर बनाई गई कार है। सुजुकी देश की पॉपुलर ऑफ रोड कारों में से एक रही है। यह पेट्रोल इंजन के साथ आती है। कुछ दिन पहले 2018 Jimny को पहली बार जापान की एक फ्रैक्ट्री में देखा गया था। अब हाल ही में एक इटेलियन मैगजीन ने इस कार को फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।
इंटीरियर की बात करें तो देखकर लगता है इसमें खासतौर पर कठोर प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नई जिप्सी में 1.2 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया होगा। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।