धूम फिल्म से प्रसिद्व हुई यह बाइक अब हो जाएगी बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों से प्यार है तो धूम तो आपने देखी ही होगी। धूम की बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म से एंट्री करने वाली बाइक हायाबूसा भारत की सबसे प्रसिद्व बाइक्स में से एक है और हायाबूसा को इसी फिल्म के जरिये भारत में पहचान मिली। या कह सकते हैं इस फिल्म को देखने के बाद इसकी लोकप्रियता बढ़ गई।
कारब्लॉग इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस बाइक को 20 साल पहले सन् 1999 में लांच किया गया था। जो तब से ही लगातार बाजार में अपने पैर जमाए हुए है। इस बाइक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे प्रसिद्व लीटर क्लास बाइक माना जाता है। बता दें, सन् 1999 में यह पहली बाइक थी जिसने 320 किमी प्रति घंटे की स्पीड तय की थी।
इस बाइक के लुक में सुजुकी ने 20 सालों में कोइ बदलाव नहीं किया है। हालांकि सन् 2008 में इसमें कुछ अपडेट किए गए थे जिसके बाद से इसका प्रॉडक्शन चालू है। फिलहाल इसके बंद करने के पीछे सबसे बड़ा कारण इसके इंजन को तय लिमिट को मैच नहीं करना है। जिसके कारण कंपनी इसे बंद करने जा रही है।
इस बाइक की भारतीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपए है। वहीं बाइक की टॉप स्पीड 300 किमी प्रति घंटा की है।