लांच से पहले सामने आई Suzuki Gixxer 250 की पेटेंट तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में लगातार बढ़ रही हल्के वाहन और ज्यादा पावर की डिमांड को पूरा करने के लिए सुजुकी अपनी जिक्सर 150 पर आधरित बाइक 250 सीसी लांच करने जा रही है। इस बाइक को इस साल के अंत तक बाजार में उतारा जा सकता है। फिलहाल लांचिंग से पहले जो इसकी पेटेंट तस्वीरें लीक हुई एक नजर उन पर ।
भारत में लांच होने वाली जिक्सर 250 काफी हद तक मौजूदा जिक्सर 150 की तरही होगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद बाइक में जहां ट्विन-सिलिंडर इंजन मिलता है वहीं भारत में लांच होने वाली जिक्सर 250 में लिक्विड-कुल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलेगा। डिजाइन में भी 150 और सजुकुी जिक्सर 250 में कोई खास अंतर नहीं होगा। लेकिन 250 में नए फीचर्स के तौर पर इनवर्टेड फॉर्क्स, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल एडबीएस दिए जा सकते हैं।
वर्तमान में इस समय भारत में जिक्सर और जिक्सर SF 155 सीसी के दो मॉडल भारत में उपलब्ध हैं, जिनमें 155 सीसी का एयर कुल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जो कि 14.5 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। वहीं मौजूदा बाइक की कीमत 89,659 रुपए है और सुजुकी जिक्सर 250 को 1.75 लाख रुपए, एक्स-शोरूम की कीमत के साथ लांच किया जा सकता है।