फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Suzuki Burgman Street bs6 here are ten things that you shoulc know

इन 10 वजहों से नई Burgman Street बन सकती है भारतीय सड़कों की धाकड़ Queen

Mon, 17 Feb 2020 02:50 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 17 Feb 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Burgman Street bs6 here are ten things that you shoulc know
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

Suzuki Motor ने BS6 कंप्लाइंट वाला Burgman Street स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह प्रीमियम स्कूटर 125 सीसी सेगमेंट में आता है। बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए इसमें इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट और किल स्विच दिया गया है जिससे कम इमिशन होगा। आज हम आपको इस स्कूटर से जुड़ी दस बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में कितनी फिट है  Suzuki की नई Burgman Street? तो डालते हैं एक नजर इस स्कूटर के 10 बड़े फीचर पर,

विज्ञापन

Suzuki Burgman Street bs6 here are ten things that you shoulc know
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

1. लुक

Burgman Street के फ्रंट और रियर में क्रोम एक्सेंट दिया है। इसके अलावा इसमें बॉडी-माउंटेड विंडस्क्रीन के साथ अपवर्ड मफलर डिजाइन दिया गया है जो इसे शानदार विजुअल लुक देता है।  Suzuki Motorcycle India ने अपनी इस स्कूटर को Metallic Matte Bordeaux Red कलर ऑप्शन में भी लॉन्च किया है। इसके फ्रंट में आपको LED हेडलाइट्स मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Suzuki Burgman Street bs6 here are ten things that you shoulc know
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

2. सीटिंग और कनेक्टिविटी

इसमें आपको लंबी सीट के साथ फ्लेक्सिबल फुट पोजिशन मिलता है। मोबाइल चार्जिंग के लिए इसमें आपको DC सॉकेट बतौर स्टैंडर्ड मिलता है।

विज्ञापन

3. माइलेज

कंपनी का दावा है कि नई Burgman Street में पहले के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलेगा।

4. इंजन 

नई Suzuki Burgman Street में ऑल एल्युमिनियम 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, 124 सीसी इंजन दिया गया है। 

5. तकनीक

BS6 और फ्यूल इंजेक्शन इंजन तकनीक से अब आप सर्दी के दिनों में भी इसे आसानी से स्टार्ट कर सकेंगे। इसका Suzuki Eco परफॉर्मेंस तकनीक का सपोर्ट इसमें पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाता है। 

6. परफॉर्मेंस

Suzuki के Burgman Street BS6 वर्जन 6750 आरपीएम पर 8.7ps की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

7. फीचर

Suzuki Burgman Street BS6 में इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट (Start) और किल (Kill) स्विच दिया गया है, जिससे इस स्कूटर पर आपकी यात्रा पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक होगी। इस फीचर से ट्रैफिक के दौरान आपके बाइक का स्टार्ट ऑपरेशन पहले के मुकाबले और भी आसान हो जाएगा।

8. सुरक्षा

सेफ्टी की बात करें तो Burgman Street के BS-6 मॉडल में आपको कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) फीचर मिलता है।

9. कलर वेरिएंट्स

Suzuki ने भारतीय बाजार में अपनी Burgman Street BS6 को चार कलर स्कीम्स के साथ उतारा है। इनमें Metallic Mat Fibroin Gray, Pearl Mirage White, Metallic Matte Black No. 2 और Metallic Matte Bordeaux Red शामिल है। 

10. कीमत 

BS6 कंप्लाइंट वाली नई Suzuki Burgman Street की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed