Suzuki Access 125 CBS भारत में लॉन्च, कीमत पुराने से होगी 690 रुपए ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजुकी ने एक्सेस 125 को (CBS) के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत सरकार द्वारा अप्रैल 2019 के बाद 125cc और उससे नीचे के सभी दो पहिया वाहनों को सीबीएस से लैस करना अनिवार्य होगा। जिसकी कंपनी पहले ही तैयारी कर चुकी है। सुजुकी ने कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ एक्सेस 125 का ड्रम ब्रेक वेरिएंट भी अपडेट किया है।
जहां पहले सुजुकी एक्सेस के नॉन एबीएस की कीमत 55,977 रुपए थी वहीं अब बाजार में इसकी कीमत 56,667 रुपए हो गई है। Suzuki Access 125 में CBS को शामिल करने के अलावा कोई अन्य अपडेट नहीं है। इसमें अलॉय व्हील, एक एनालॉग डिजिटल मीटर, लंबी सीट और एक पुश सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम मिलता हैं। वहीं इसके फ्रंट में पॉकेट और चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है।
एक्सेस 125 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर के साथ सबसे हल्का स्कूटर भी है, जिसमें वही पुराने वाला 125cc का इंजन दिया गया है जो बर्गमैन स्ट्रीट पर देखा गया है। यह एयर कूल्ड इंजन 8.4bhp की पावर और 10.2Nm का टॉर्क देता है। इसका फ्यूल टैंक 5.6 लीटर क्षमता का है जो 63 kmpl का माइलेज देता है ।
एक्सेस 125 का मुकाबला भारत में Honda Activa 125, Hero Destini 125 और TVS NTorq 125 से होता है।