फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Superfast EV charging station started in Nagpur in partnership with MG Motor and Tata Power

नागपुर में एमजी मोटर और टाटा पॉवर की साझेदारी में शुरू हुआ सुपरफास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन

Thu, 29 Oct 2020 03:09 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 29 Oct 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Superfast EV charging station started in Nagpur in partnership with MG Motor and Tata Power
एमजी मोटर और टाटा पॉवर ने नागपुर में पहला सुपरफास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू किया - फोटो : Amar Ujala

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) और टाटा पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नागपुर में पहले सुपरफास्ट चार्जिंग ईवी स्टेशन का उद्घाटन कर दिया है। दरअसल इलेक्ट्रिक वाहन इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए यह साझेदारी की गई है। पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन CCS/ CHAdeMO फास्ट-चार्जिंग स्टैंडर्ड्स वाले सभी वाहनों के लिए उपलब्ध है। इस ईवी स्टेशन पर एमजी जेडएस ईवी (ZS EV) को केवल 50 मिनट में ग्राहक 80 फीसदी तक चार्ज कर सकेंगे।

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के उद्घाटन के मौके पर एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर गौरव गुप्ता ने कहा, “नागपुर क्षेत्र के लिए हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूती देते हुए, हम अपने ग्राहकों को साफ-स्वच्छ और ग्रीन मोबिलिटी सॉल्युशन को अपनाने के लिए मजबूत चार्जिंग इकोसिस्टम प्रदान करना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि यह क्षेत्र में सुपीरियर ईवी को अपनाने की राह दिखाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रसिद्ध नाम टाटा पॉवर जैसे पार्टनर के साथ हम आश्वस्त हैं कि हम मिलकर बेहतर तालमेल बनाएंगे और हम इस पार्टनरशिप को और बढ़ते देखने को तत्पर हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed