{"_id":"5b938636867a557ff129bd4f","slug":"sunra-s-chinese-wracky-electric-scooter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस स्कूटर को देखें या हंसें, फैसला आप करें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इस स्कूटर को देखें या हंसें, फैसला आप करें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
miku max
पिछले कुछ समय से हल्के वाहन का मार्केट जोरों पर है। कंपनियां 97 km/h तक की मोटरसाइकिल लांच कर चुकी हैं। जबकी कुछ इनोवेशन अभी अधर में ही है। इसी बीच एक स्कूटर ने मार्केट में धमाल तो मचा ही दिया है। समझना मुशिकल है देखकर तारीफ करें या हंसे।
विज्ञापन
Miku Max नाम के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खास बात यह है कि आप इसे गलियों में भी आसानी से चला सकते हैं। Sunra नाम की एक कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को तैयार किया है, जो कि एक चाइनीज कंपनी है। Miku Max नाम के इस स्कूटर ने फिलहाल चीन की सड़कों पर धूम मचा रखी है।
विज्ञापन
Trending Videos
miku max
Miku Max एक सिंगल सीटर स्कूटर है, जो सी शेप में डिजाइन किया गया है। 800 वॉट के इस स्कूटर को 45 km/h की टॉप स्पीड तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। इसकी बैटरी को एक बार चार्ज करके आप 60 किमी तक का सफर तय कर सकते हैं। साथ ही इसमें USB चार्जिंग पोर्ट्स भी दिए गए हैं। इस Miku max स्कूटर को चीन में 50 हजार तक की कीमत में बेचा जा रहा है। वहीं रशिया में इसकी कीमत 93 हजार रखी गई है।