इस स्कूटर को देखें या हंसें, फैसला आप करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ समय से हल्के वाहन का मार्केट जोरों पर है। कंपनियां 97 km/h तक की मोटरसाइकिल लांच कर चुकी हैं। जबकी कुछ इनोवेशन अभी अधर में ही है। इसी बीच एक स्कूटर ने मार्केट में धमाल तो मचा ही दिया है। समझना मुशिकल है देखकर तारीफ करें या हंसे।
Miku Max नाम के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खास बात यह है कि आप इसे गलियों में भी आसानी से चला सकते हैं। Sunra नाम की एक कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को तैयार किया है, जो कि एक चाइनीज कंपनी है। Miku Max नाम के इस स्कूटर ने फिलहाल चीन की सड़कों पर धूम मचा रखी है।
Miku Max एक सिंगल सीटर स्कूटर है, जो सी शेप में डिजाइन किया गया है। 800 वॉट के इस स्कूटर को 45 km/h की टॉप स्पीड तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। इसकी बैटरी को एक बार चार्ज करके आप 60 किमी तक का सफर तय कर सकते हैं। साथ ही इसमें USB चार्जिंग पोर्ट्स भी दिए गए हैं। इस Miku max स्कूटर को चीन में 50 हजार तक की कीमत में बेचा जा रहा है। वहीं रशिया में इसकी कीमत 93 हजार रखी गई है।