फोर्ड ने लांच की Ford Aspire Blu लिमिटेड एडिशन, पेट्रोल पर माइलेज है 19.1 kmpl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्ड ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान एस्पायर का स्पेशल एडिशन लांच किया है। Ford Aspire Blu को पेट्रोल और डीजल दोनों में लांच किया गया है। इसके पेट्रोल वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये और डीजल वेरियंट की कीमत 8.20 लाख रुपये रखी है।
तीन कलर ऑप्शन में मिलेगी
फोर्ड एस्पायर ब्लू की स्टाइलिंग फिगो हैचबैक के टाइटेनियम ब्लू वेरियंट से ली गई है। वहीं फ्रंट बंपर पर ब्लू हाइलाइट्स और डोर्स पर पर ब्लैक-ब्लू ग्राफिक्स हैं। ये लिमिटेड एडिशन वेरियंट है। कार का इंटीरियर काले रंग का है, जिसमें ब्लू हाइलाइट्स को शामिल किया गया है। ये कार तीन कलर ऑप्शन- वाइट, मूनडस्ट सिल्वर और स्मोक कलर में आएगी।
15 इंच अलॉय व्हील्स
इसमें लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर पार्किंग सेंसर, USB स्लॉट्स, फिगो टाइटेनियम ब्लू जैसी कार की रूफ, 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रिवर्स कैमरा, की-लेस एंट्री ऐंड गो, पावर अडजस्ट ब्लैक फोल्डिंग विंग मिरर्स और 15 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
डीजल पर 26.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज
सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो सेफ्टी की बात करें, तो इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स और ईबीडी के साथ एबीएस स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसमें 1.5L TDCi डीजल इंजन दिया गया है, जो 100 बीएचपी की पावर और 215 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल पर यह 26.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं 3 सिलेंडर वाला 1.2L TiVCT पेट्रोल इंजन, 93 बीएचपी की पावर और 120 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन 19.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।