फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   sub 4 meter sub compact suv toyota vitara brezza will launch in Petrol and Diesel Engine

ये फीचर होंगे Toyota की नई Vitara Brezza में, डीजल और पेट्रोल में भी होगी लॉन्च

Tue, 19 Feb 2019 05:13 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 19 Feb 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
sub 4 meter sub compact suv toyota vitara brezza will launch in Petrol and Diesel Engine
Toyota vitara brezza-7

Toyota की अपकमिंग Vitara Brezza पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च होगी। टोयोटा अपनी इस कार को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। टोयोटा बैज वाली ब्रेजा में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। जानें क्या होगा खास टोयाटा की नई विटारा ब्रेजा में...

विज्ञापन

 

2018 में हुआ था समझौता

sub 4 meter sub compact suv toyota vitara brezza will launch in Petrol and Diesel Engine
Toyota Vitara Brezza-3

पिछले साल मार्च 2018 में जापान की दो कार कंपनियों टोयोटा और मारुति में कारों की बिक्री बढ़ाने और एक साथ तकनीक विकसित करने को लेकर करार हुआ था। जिसके बाद टोयोटा ने मारुति की बलेनो और विटारा ब्रेजा को अपने बैज के साथ लॉन्च करने का फैसला किया। वहीं मारुति टोयोटा की प्रीमियम सेडान कार कोरोला को नेक्सा डीलरों के जरिए बेचेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली कार टोयोटा बलेनो

sub 4 meter sub compact suv toyota vitara brezza will launch in Petrol and Diesel Engine
Toyota Baleno 2019

इस एग्रीमेंट के तहत पहली कार टोयोटा बलेनो होगी, जिसके बाद विटारा ब्रेजा और आखिर में मारूति कोरोला को लॉन्च किया जाना है। वहीं मारुति विटारा ब्रेजा में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसकी वजह है कि टोयोटा अगर ब्रेजा में कोई बड़ा बदलाव करती तो ब्रेजा की कीमतों में इजाफा करना पड़ता। वहीं टोयोटा चाहती है कि ब्रेजा की कीमतें मारुति की विटारा ब्रेजा के बराबर ही रहें।
 

विज्ञापन

बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल

sub 4 meter sub compact suv toyota vitara brezza will launch in Petrol and Diesel Engine
Toyota Vitara Brezza-4

नई ब्रेजा में नई फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट बंपर और हैडलैंप्स लगाए गए हैं। वहीं पीछे की तरफ नए बंपर के साथ टोयोटा की टेल लाइट्स और क्रोम टच दिया गया है। वहीं इंटीरियर में नई कलर स्कीम के साथ अच्छी क्वालिटी का मैटेरियल लगाया गया है। इसके अलावा बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है।
 

ब्रेजा को 4 स्टार ग्लोबल एनसीएपी रेटिंग

sub 4 meter sub compact suv toyota vitara brezza will launch in Petrol and Diesel Engine
Toyota Vitara Brezza-1

ब्रेजा के सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें वहीं फीचर होंगे, जो वर्तमान ब्रेजा में आ रहे हैं। ब्रेजा को 4 स्टार ग्लोबल एनसीएपी रेटिंग मिल चुकी है। वहीं ब्रेजा में 1.5 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। 1.5 लीटर का इंजन ब्रेजा और अर्टिगा में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। पेट्रोल इंजन जहां 104 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा, वहीं डीजल इंजन 95 पीएस की पावर और 225 एनएम का टॉर्क देगा। दोनों ही इंजनों को मारुति ने डेवलेप किया है। शुरू में ये बीएस4 होंगें, लेकिन बाद में बीएस-6 मानक वाले होंगे। वहीं मारुति सुजुकी कोरोला सेडान को 2020 में लॉन्च करेगी, इसमें भी वही 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन होगा।
 

बलेनो और ब्रेजा को बंगलुरू में बनाएगी टोयोटा

sub 4 meter sub compact suv toyota vitara brezza will launch in Petrol and Diesel Engine
Toyota Vitara Brezza-2

टोयोटा की योजना है कि बलेनो और ब्रेजा में टोयोटा का बैज लगा कर कंपनी की सालाना बिक्री बढ़ाई जाए। टोयोटा ने पहले साल में 20 हजार से 50 हजार कारें बेचने का लक्ष्य रखा है। वहीं टोयाटा महिन्द्रा को पछाड़ कर तीसरे पायदान में आना चाहती है। टोयोटा दोनों कारों बलेनो और ब्रेजा को बंगलुरू में बनाएगी। वहीं इनकी सेल्स और सर्विस टोयाटा के ऑथराइज्ड डीलरों के जरिए की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed