{"_id":"5f31512b8ebc3e3d032f8b33","slug":"studds-sets-up-helmet-manufacturing-facility-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Studds के फरीदाबाद प्लांट में हेलमेट का प्रोडक्शन शुरू, 1500 कर्मचारी करेंगे काम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Studds के फरीदाबाद प्लांट में हेलमेट का प्रोडक्शन शुरू, 1500 कर्मचारी करेंगे काम
Mon, 10 Aug 2020 07:22 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Studds Manufacturing Plant Faridabad
- फोटो : STUDDS Accessories Ltd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो-पहिया वाहन हेलमेट बनाने वाली स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड (STUDDS Accessories Ltd) ने हरियाणा के फरीदाबाद में अपने नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में ऑपरेशन (परिचालन) शुरू कर दिया है। कंपनी ने 5.5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस प्लांट में 160 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में शिफ्टर और थंडर सीरीज जैसे हेलमेट का प्रोडक्शन होगा। इसके अलावा कंपनी इस प्लांट में साइकिल हेलमेट का भी प्रोडक्शन करेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने हाल ही में अपने एक अन्य मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में भी परिचालन शुरू किया, जहां एक्सपैंडेड पॉलीस्टीरीन (ईपीएस) का उत्पादन होता है। बता दें कि ईपीएस हेलमेट में इस्तेमाल किया जाने वाला फोम है, जो सड़क हादसे के दौरान आपके सिर की सुरक्षा करता है। यह हेलमेट का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा हिस्सा है। स्टड्स ने दूसरे प्लांट में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह प्लांट 1.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।
विज्ञापन
कंपनी का दावा है कि नए प्रोडक्शन प्लांट में हर साल 75 लाख मोटरसाइकिल हेलमेट बनाए जाएंगे। वहीं, इस प्लांट में 15 लाख साइकिल हेलमेट की उत्पादन क्षमता होगी। कंपनी के मुताबिक इस प्लांट से 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ भूषण खुराना ने कहा, "यह हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह कदम बाजार में हमारी अग्रिम भूमिका की पुष्टि करते हुए, मेक इन इंडिया के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के लिए एक उदाहरण है। हमारे नए संयंत्र स्थानीय नागरिकों के लिए रोजगार की संभावनाओं के साथ-साथ समग्र आर्थिक विकास में भी वृद्धि करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "जैसा की हमने हाल ही में परिचालन शुरू किया है, तो हमने उत्पादन को धीरे-धीरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। हमारे नए संयंत्रों के शुरू होने के साथ, हमने अपनी उत्पादन क्षमता को 70 लाख से 1.4 करोड़ यूनिट मोटरसाइकिल हेलमेट तक बढ़ा दिया है।"