फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Steelbird Launches new helmet SBA-1 HF

स्टीलबर्ड ने लांच किए नए हेलमेट टूव्हीलर चलाते समय ले सकेंगे संगीत और काॅल दोनों का आनन्द

Wed, 09 Jan 2019 05:19 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 09 Jan 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Steelbird Launches new helmet SBA-1 HF
bis standard helmet

एशिया के शीर्ष हेलमेट निर्माता स्टीलबर्ड हाईटेक इण्डिया ने नवीनतम एवं इनोवेटिव हेलमेट एसबीए-1 एचएफ लांच किया है जिसमें आप राइडिंग के दौरान काॅल को अटेण्ड करने के अलावा संगीत का लुत्फ भी उठा सकते हैं। यह मॉडल खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें कॉल अटेंड करना मुश्किल होता है या जो राइड के दौरान म्यूजिक सुनना चाहते हैं, जो इसे दुनिया का सबसे इनोवेटिव हेलमेट कह सकते हैं।  

विज्ञापन


स्टीलबर्ड के दो साल के कठोर रिसर्च और विकास के बाद डिजाइन किया गया एसबीए-1 एचएफ बैटरी रहित है, और शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाली ध्वनि प्रदान करता है। यह हेलमेट फोन से औक्स केबल के माध्यम से जुड़ जाता है और यह सभी प्रकार के फोन्स के लिए उपयुक्त है। एसबीए-1 एचएफ हेलमेट में नवीनतम तकनीक, मशीनरी और नए साँचे शामिल हैं।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी से लैस स्पीकर्स के साथ, हेलमेट इस तरह से ध्वनि का प्रबंधन करता है कि राइडर अन्य बाहरी ध्वनियों के साथ अच्छी तरह से समन्वय कर पाता है। यह राइडर को वाहन चलाते समय होने वाली घटनाओं के बारे में अच्छी तरह से वाकिफ कराता है। राइडर को सुरक्षा और मनोरंजन के साथ सवारी करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Steelbird Launches new helmet SBA-1 HF
डेमो पिक

एसबीए-1 हैंड फ्री शहर में राइड के लिए तैयार किया गया है, जिसमें काफी सुविधाएं प्रदान की गई है जैसे सिंगल डायरेक्शनल माइक्रोफोन के माध्यम से नाॅइज कैसिलेशन, गूगल एसिस्टेन्ट तक सहज पहुंच तथा कॉल कनेक्ट और डिस्कनेक्ट के लिए समर्पित बटन। प्रौद्योगिकी के अनुकूल होने के अलावा, नए लॉन्च किए गए हेलमेट को आईपी5 जलरोधी हैण्डफ्री के साथ जलरोधी तंत्र प्रदान किया गया है।

करीब दो वर्ष के कठोर रिसर्च के बाद इस प्रकार का हेलमेट विकसित किया जा सका। आम तौर पर राइड के दौरान फोन आने पर चालक को उसे अटेण्ड करने के लिए पहले अपना हेलमेट उतारना पड़ता था, सुरक्षा को ध्यान में रखना पड़ता था साथ ही अपनी सुविधा भी देखनी होती थी,यह हेलमेट इस प्रकार तैयार किया गया है कि राइडर महज एक बटन को क्लिक कर काॅल को प्राप्त किया जा सकता है।

हेलमेट में लगा माइक्रोफोन सिंगल एक्यूरेटर माइक्रोफोन है इसलिए केवल राइडर की आवाज पर ही ट्रांसमीट हो जाता है, और इसमें यातायात आदि की आवाज भी नहीं सुनाई देती। नवीनतम क्षमता, मशीनरी और नए सांचों के साथ, एसबीए -1 एचएफ के स्पीकर इस तरह से बनाए जाते हैं कि यह राइडर को ट्रैफिक, हॉर्न या एम्बुलेंस के साइरेन के बारे में  अवगत कराता रहे।

 

Steelbird Launches new helmet SBA-1 HF
helmet

यह उच्च तकनीक और स्टाइलिश मॉडल 3 रंगों लाल, काले और सफेद और 58सेमी से 60 सेमी तक के आकार में उपलब्ध है। स्टीलबर्ड एसबीए-1 एचएफ हैलमेट स्टीलबर्ड के सभी आउटलेट www.steelbirdhelmet.com  पर वहनीय कीमत 2589 रुपए मेें उपलब्ध है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed