फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   steelbird hi tech launches two new helmet know price and quality

स्टीलबर्ड ने भारत में लॉन्च किए ब्लोअर एचटी हेलमेट्स, जानें कीमत

Mon, 18 Nov 2019 05:21 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 18 Nov 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
steelbird hi tech launches two new helmet know price and quality
Helmet - फोटो : social media

एशिया की सबसे बड़ी हेलमेट निर्माता कंपनी स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया ने अमेरिका और यूरोप के एक प्रमुख हेलमेट ब्रांड ब्लोअर एचटी हेलमेट्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। स्टीलबर्ड ने हैकर और सोलो के नाम से दो नए हेलमेट लॉन्च किए हैं, जो नए स्टाइल कोशेंट के साथ सुरक्षा, सुविधा और इनोवेशन को एक साथ लाएंगे। बता दें कि स्टीलबर्ड ने जुलाई 2018 में ब्लोअरएचटी के साथ इस संबंध में समझौता किया था।  

विज्ञापन

हेलमेट के अंदरूनी हिस्सों का रखा गया ख्याल

हैकर और सोलो दोनों में हेलमेट के अंदरूनी हिस्सों में नरम कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। इसमें उपयोग किया जाने वाला कपड़ा रीच कम्पलाएंट है, जो हानिकारक रसायनों से पर्यावरण की जांच और सुरक्षा के लिए एक यूरोपीयन रेगुलेटरी अथॉरिटी मानक पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट के आकार

दोनों हेलमेट ब्लैक, व्हाइट, टाइटेनियम और कई अन्य रंगों की एक विस्तृत रेंज में उपलब्ध हैं। ये कलर रेंज मैट और ग्लॉसी फिनिश दोनों में उपलब्ध है। साथ ही दोनों हेलमेट एक्स्ट्रा स्माल 540 मिमी (एक्सएस) से लेकर एक्स्ट्रा लार्ज 620 मिमी (एक्सएल) तक के आकार में उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

विश्व भर में होगी हेलमेट्स की सप्लाई

समझौते के अनुसार, स्टीलबर्ड भारत को छोड़कर विश्व भर में वितरण के लिए ब्लोअर एचटी हेलमेट्स की सप्लाई एफजीएफ इंडस्ट्री एसआरएल को करेगी। इंडियन मार्केट के लिए, स्टीलबर्ड ब्लोअर एचटी हेलमेट के मार्केटिंग के लिए एकमात्र यूनिट होगी।  

कंपनी का यह है प्लान

आने वाले 3 वर्षों में, स्टीलबर्ड ने भारत सहित दुनिया भर में 15 नए हेलमेट लॉन्च करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं, जो 10,000 रूपए से 50,000 रूपये तक की कीमत के साथ उपलब्ध होंगे।  

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हेलमेट की कीमत

विश्व स्तर पर भी हैकर और सोलो हेलमेट को एक ही नाम से लॉन्च किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए हैकर और सोलो की कीमत यूरो 219 तय की गई है। वहीं भारत में ये हेलमेट सभी स्टीलबर्ड आउटलेट और www.steelbirdhelmet.com  पर 9999/- रूपए के मूल्य पर खरीदारी के लिए उपलब्ध हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed