इस साल लॉन्च हो सकती है मारुति की 6 सीटर अर्टिगा क्रॉस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति की एमपीवी अर्टिगा जल्द ही नए अवतार में नजर आ सकती है। मारुति अपनी इस पॉपुलर एमपीवी का क्रॉस वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अर्टिगा का नया क्रॉस वैरियंट रेगुलर मॉडल से अलग होगा। मारुति ने अपनी सेकेंड जेनरेशन Ertiga MPV को पिछले साल 21 नवंबर को भारत में लॉन्च किया था।
इस साल के आखिर तक होगी लॉन्च
उम्मीद जताई जा रही है कि नई अर्टिगा 6 सीटर (2-3-2 या 2-2-2) होगी और यह इस साल के आखिर तक मारुति के प्रीमियम नेक्सा शोरूम्स में दिखाई देने लगेगी। विदेश में लॉन्च किए अपने क्रॉस अवतार में अर्टिगा बेहद अग्रेसिव लग रही है। वहीं रेगुलर अर्टिगा का नया लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
ऑटो एक्सपो में नई एसयूवी भी लॉन्च कर सकती है मारुति
मारुति की विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा, इन तीनों गाड़ियों ने मिल कर अप्रैल से दिसंबर 2018 तक मारुति का मार्केट शेयर 28 प्रतिशत बढ़ाने में मदद की है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो में मारुति अपनी एक और नई एसयूवी भी लॉन्च कर सकती है। नई एसयूवी विटारा ब्रेजा से बड़ी होगी और यह हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी।
अर्टिगा क्रास ZXI+ मॉडल से ज्यादा महंगी होगी
मारुति ने अर्टिगा के नए अवतार में केवल कॉस्मेटिक बदलाव ही किए हैं। माना जा रहा है कि अर्टिगा क्रास ZXI+ मॉडल से ज्यादा महंगी होगी और इसका केवल एक वैरियंट ही उपलब्ध होगा। मारुति ने अर्टिगा क्रॉस का वाईएचबी कोड नेम दिया है और इस मॉडल को पहले इंडोनेशिया और थाईलैंड में भी शोकेस किया जा चुका है।
अर्टिगा की कीमत 7.44 लाख रुपये से 10.90 लाख तक
अर्टिगा क्रास के फ्रंट में नए हेडलैंप्स, रूफरेल, बोल्ड बंपर और स्पोर्टी ग्रिल दी जा सकती है। वहीं पीछे की तरफ क्रॉसओवर थीम पर इसमें टैलगेट, नया बंपर, फॉक्स स्किड प्लेट लगाया गया है। अर्टिगा क्रास में 1.5 लीटर का के15बी एसएचवीएस पेट्रोल इंजन लगा है, जो 104.7 पीएस की अधिकतम पॉवर और 138 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देता है। साथ ही इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा ऑटोमैटिक 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर दिया गया है। फिलहाल रेगुलर अर्टिगा की एक्स शोरूम कीमत 7.44 लाख रुपये से लेकर 10.90 लाख तक है।