स्पोर्टी Maruti Baleno RS के फेसलिफ्ट वर्जन का खुलासा, मारुति ने बढ़ाई कीमतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti ने बलेनो फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग तो कर दी, लेकिन बलेनो के परफॉरमेंस वर्जन Baleno RS के बारे में कोई ऐलान नहीं किया। वहीं खबरें आई हैं कि बलेनो आरएस को भी फेसलिफ्ट किया गया है, साथ ही उसकी कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। जानें कितनी हुई बलेनो आरएस की कीमतें और क्या हुए बदलाव...
बाहरी लुक पर ज्यादा ध्यान
रेगुलर बलेनो फेसलिफ्ट की तरह बलेनो आरएस में भी कई बदलाव किए गए हैं। बलेनो आरएस में बाहरी लुक पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। बलेनो आरएस में नया बंपर, एलईडी लैंप्स, नई 3डी ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स जैसे अपडेट किए गए हैं। वहीं इंटीरियर की बात करें, तो डुअल टोन ब्लू—ब्लैक कलर स्कीम दी गई है।
इंजन में कोई बदलाव नहीं
हालांकि बलेनो आरएस के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बलेनो आरएस में 1 लीटर का के10सी टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 101 बीएचपी की पॉवर और 150 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं रेगुलर बलेनो 82 बीएचपी की पॉवर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। बलेनो आरएस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ नहीं आती है, बल्कि यह 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है।
ट्विन एयरबैग्स और एबीएस के साथ ईबीडी का फीचर स्टैंडर्ड
वहीं बलेनो आरएस के सेफ्टी फीचर्स की बात करें, इसमें ट्विन एयरबैग्स और एबीएस के साथ ईबीडी का फीचर स्टैंडर्ड है। साथ ही रिवर्स पार्किंग सेंसर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, सीटबेल्ट रिमाइंडर और सीटबेल्ट्स में आइसोफिक्स जैसे कई सिक्योरिटी फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलैक्ट्रीकली फोल्डिंग विंग मिरर्स, एडजस्टेबल स्टियरिंग, फ्रंट ड्राइवर सीट हाई एडजस्टमेंट, फॉलो-मी फीचर के साथ ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ नया स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
29 हजार रुपए की बढ़ोतरी
वहीं बलेनो आरएस की कीमतों में 29 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मारुति ने नई बलेनो आरएस की कीमत 8.76 लाख रुपए रखी है। वहीं फॉक्सवैगन की परफॉरमेंस कार Polo GT TSI की कीमत 9.58 लाख रुपए से शुरू होती है। Polo GT TSI में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 104 बीएचपी की पॉवर और 175 एनएम का टॉर्क देती है। पोलो जीटी 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ आती है।
टाटा टियागो जेटीपी की कीमत 6.39 लाख से शुरू
वहीं बलेनो आरएस की तुलना टाटा टियागो जेटीपी से करें, तो इसकी कीमत 6.39 लाख से शुरू होती है। टियागो जेटीपी दोनों कारों पोलो जीटी और बलेनो आरएस से सस्ती है। टियागो में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 112 बीएचपी की पॉवर और 150 एनएम का टॉर्क देता है।
पुंटो अबार्थ की कीमत 9.74 लाख रुपए
वहीं फिएट पुंटो अबार्थ 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 145 बीएचपी की पॉवर और 211 एनएम का टॉर्क देती है। पुंटो अबार्थ की कीमत 9.74 लाख रुपए है।