फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Sonalika sold 19,000 tractors in October, the highest ever sales in any month.

Sonalika ने तोड़े अपने सारे रिकॉर्ड, अक्तूबर महीने में बेचे 19000 ट्रैक्टर

Tue, 03 Nov 2020 11:14 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 03 Nov 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Sonalika sold 19,000 tractors in October, the highest ever sales in any month.
Sonalika - फोटो : Social

Sonalika ने अक्तूबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस त्योहारी सीजन कंपनी के वाहनों की जबरदस्त बिक्री हुई है। अक्तूबर 2020 में सोनालीका ने कुल 19,000 ट्रैक्टरों बिक्री की, जो अब तक किसी भी महीने में कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री है। बिक्री के अलावा इस त्योहारी सीजन सोनालीका के प्रोडक्शन में भी जबरदस्त उछाल देखा गया है। अक्तूबर 2020 में सोनालीका ने कुल 15,218 ट्रैक्टरों का प्रोडक्शन किया है, जो कंपनी की तरफ से किसी भी महीने में अब तक का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन है। 

विज्ञापन

भारतीय बाजार की बात करें तो अक्तूबर 2020 में सोनालीका की बिक्री में 13.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, छमाही सेल्स में भी कंपनी को फायदा हुआ है। अप्रैल-अक्तूबर 2020 के दौरान कंपनी की बिक्री में 28.7 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनालीका समूह के कार्यकारी निदेशक, रमन मित्तल ने कहा, “किसानों को उनकी फसल और भूगोल के अनुसार खेती संबंधी समाधानों की पेशकश करने की हमारी रणनीति को हमें भारी प्रतिक्रिया मिली है। हमने 19,000 सोनालीका ट्रैक्टर्स और 10,018 रोटावेटरों को वितरित करके शानदार इतिहास बनाया है, जो कि त्योहारी सीजन की शुरुआत में अक्तूबर 20 में अब तक की सबसे अधिक खुदरा बिक्री है। हमारी घरेलू ट्रैक्टर बिलिंग वृद्धि 13.3% है, जो उद्योग की वृद्धि (est.7.5%) की तुलना में बहुत अधिक है। ट्रैक्टर उद्योग में हमारी छमाही बिलिंग की वृद्धि दर सबसे अधिक है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed