{"_id":"5ebb9157a7de5346a355f65f","slug":"social-distancing-automobile-sales-two-wheeler-sales-in-india-cycling-india-hero-motors-movex-helmet-lockdown-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए संजीवनी बनेगा सोशल डिस्टेंसिंग, बढ़ेगी वाहनों की बिक्री","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लॉकडाउन के बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए संजीवनी बनेगा सोशल डिस्टेंसिंग, बढ़ेगी वाहनों की बिक्री
Wed, 13 May 2020 11:49 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 13 May 2020 11:49 AM IST
सार
Covid-19 (कोरोना वायरस) महामारी को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने कई दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनमें से एक 'सोशल डिस्टेंसिंग' (सामाजिक दूरी) भी है। इसको गंभीरता से लागू करने के लिए सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया है। कहा जा रहा है कि सामाजिक दूरी का फॉर्मूला ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन
Two Wheeler (File)
- फोटो : social media
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑटो सेक्टर के जानकारों का मानना है कि लॉकडाउन खुलने के बाद छोटी कारों, टूव्हीलर और साइकिल की बिक्री में बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह लोगों का सार्वजनिक परिवहन के बजाए निजी परिहवन के उपयोग को प्राथमिकता देने से होगा।
विज्ञापन
Hero Motors (हीरो मोटर्स) के चेयरमैन और एमडी पंकज एम मुंजाल ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बद भी सावधान और सतर्कता रहने की जरूरत है, जिसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन और जर्मनी समेत यूरोप के कई देशों में साइकिल और इलेक्ट्रिक साइकिल (ई-साइकिल) की मांग में तेजी आई है। इसकी वजह है कि लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफल करने से बचना चाहते हैं क्योंकि उसमें काफी भीड़ होती है।
पारंपरिक साइकिल के साथ-साथ ई-साइकिल कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के सबसे आसान समाधान हैं। यह तरीका जानलेवा वायरस के संक्रमण फैलने के दूसरे दौर को रोकने में मददगार साबित हो सकता है।
लॉकडाउन के दौरान फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और वाहन नहीं चलने से पेट्रोल-डीजल से निकलने वाले प्रदूषण से पर्यावरण को अभूतपूर्व फायदा हुआ है। दुनियाभर मे वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहतर हो गई है। हवा और नदियां साफ हो गई हैं। पर्यावरण को हुए इस लाभ को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
वहीं मावोक्स हेलमेट के प्रबंध निदेशक, आयुष्मान मेहता ने बताया कि मेरा मानना है कि लॉकडाउन के बाद छोटी कारों की मांग में तेजी आएगी। वे इसकी वजह बताते हैं कि भारत में ज्यादातर आबादी निम्न और मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखती है।