{"_id":"5c402d5abdec2273960441df","slug":"skoda-superb-corporate-edition-launched-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कोडा ने लांच किया Superb Corporate Edition, देखें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
स्कोडा ने लांच किया Superb Corporate Edition, देखें कीमत और फीचर्स
Thu, 17 Jan 2019 12:56 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Skoda superb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कोडा ऑटो ने नए साल की शुरुआत भारत में शानदार कॉर्पोरेट एडिशन की लांचिंग के साथ धमाकेदार तरीके से की है। स्कोडा सुपर्ब कॉरपोरेट एडिशन की कीमत (23.99 लाख (एक्स-शोरूम) है, जिसे एक्सक्लूसिव तौर पर स्कोडा ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार कॉर्पोरेट एडिशन मार्डन डिजाइन, हाई डिग्री ऑफ फंक्शनलिटी जैसी मांग को पूरा करता है।
विज्ञापन
सुपर्ब कॉरपोरेट एडिशन में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 177 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके साथ ही इसमें आठ एयर बैग एवं 20.32 सेमी के टच स्क्रीन डिस्पले के साथ कई अन्य फीचर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नया एडिशन आधुनिक डिजाइन और कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। 2019 स्कोडा सुपर्ब कॉर्पोरेट एडिशन फिलहाल दो रंगों कैंडी व्हाइट व ऑल न्यू मैगनेटिक ब्राउन में उपलब्ध होगी। स्कोडा ने इस एडिशन में पेट्रोल पर 14.64 kmpl के माइलेज का दावा किया है।
विज्ञापन
फिलहाल, इस कॉर्पोरेट एडिशन का आॅटोमैटिक संस्करण उपलब्ध नहीं है, हालांकि ऑटोमेकर का कहना है कि इसके ऑटोमैटिक वर्जन पर अभी कंपनी विचार कर रही है। जिससे इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है।