{"_id":"606c6e1f8ebc3e590f3cf4eb","slug":"skoda-octavia-2021-production-starts-skoda-octavia-2021-launch-date-in-india-skoda-octavia-2021-specs-skoda-octavia-2021-interior-india-skoda-cars-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Skoda Octavia 2021: जल्द होने वाली है लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Skoda Octavia 2021: जल्द होने वाली है लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Wed, 07 Apr 2021 11:26 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:26 AM IST
सार
नई ऑक्टेविया 2021 फॉक्सवैगन समूह के MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है। नई ऑक्टाविया 2021 में 2.0 लीटर TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 190 hp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इसके कैबिन को अपडेट किया गया है और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Skoda Octavia 2021 at company's production facility in Aurangabad
- फोटो : Skoda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Skoda Octavia 2021 India: Skoda ने मंगलवार को एलान किया कि Skoda Octavia 2021 (स्कोडा ऑक्टेविया 2021) कार का उत्पादन औरंगाबाद स्थित प्लांट में शुरू हो गया है। नई ऑक्टेविया 2021 को आधिकारिक तौर पर इस महीने के आखिर में भारतीय कार बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी को विश्वास है कि यह कार एक बार फिर अपने सेगमेंट में अपनी प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाएगी। कंपनी की योजना है कि वह इस कार की डिलीवरी मई के आखिर तक शुरू कर देगी। नई ऑक्टेविया में पहले से ज्यादा फीचर्स, टर्बो पेट्रोल इंजन और आकर्षक लुक के साथ पेश किया जाएगा। यहां जानते हैं इस कार के बारे में अहम जानकारियां।
विज्ञापन
कब आई पहली ऑक्टेविया
स्कोडा ने ऑक्टेविया को पहली बार अपने डेब्यू प्रोडक्ट के रूप में साल 2001 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह एक ऐसा समय था जब सेडान कारें यहां काफी लोकप्रिय थीं। भारत और दुनिया में कई बाजारों में जब एसयूवी की लोकप्रियता और मांग बढ़ रही है, ऑक्टेविया किसी तरह से अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही है। नई स्कोडा ऑक्टेविया को पहली बार 2019 के आखिर में अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए पेश किया गया था। जिसके बाद इसे कुछ वैश्विक बाजारों में उतारा गया है। चौथी पीढ़ी की ऑक्टेविया, अपने पिछले मॉडल्स की विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटीरियर और कलर
न्यू-जेनरेशन ऑक्टेविया के एक्सटीरियर की बात करें तो यह पिछले मॉडल के क्वाड हेडलैंप स्टाइल को स्कोडा सुपर्ब की तरह अधिक पारंपरिक डिजाइन के साथ रिप्लेस करेगा। इसके कैबिन को अपडेट किया गया है और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इंटीरियर में अंदर एक बैज और ब्लैक कलर की कलर स्कीम मिल सकती है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले और हॉरिजॉन्टल अपीयरेंस के साथ डैशबोर्ड, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।
इंजन और प्लेटफॉर्म
नई ऑक्टेविया 2021 फॉक्सवैगन समूह के MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है। पिछले मॉडल की तुलना में नया मॉडल 19 mm लंबा और 15 mm चौड़ा होगी। जिससे यात्रियों को इसमें ज्यादा जगह और आराम मिल सकेगा। नई ऑक्टाविया 2021 में 2.0 लीटर TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 190 hp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन को स्कोडा सुपर्ब में भी इस्तेमाल किया गया है। नए मॉडल में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है।
कीमत और मुकाबला
नई स्कोडा ऑक्टेविया 2021 को भारतीय बाजार में 2020 के आखिर तक लॉन्च कर दिया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग को टालना पड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लॉन्चिंग के बाद ऑक्टेविया 2021 की एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपये से लेकर 24 लाख रुपये तक हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला Honda Civic, Hyundai Elantra और Toyota Corolla Altis जैसी सेडान कारों से होगा।