फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Skoda Kodiaq Facelift SUV to launching in India expected price features all you need to know

Skoda Kodiaq 2022: सोमवार को लॉन्च होगी स्कोडा की कोडिएक फेसलिफ्ट, जानिए इस एसयूवी बारे में सब कुछ

Sun, 09 Jan 2022 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 09 Jan 2022 07:54 PM IST
सार

स्कोडा सोमवार को भारतीय बाजार में अपनी नई 2022 Skoda Kodiaq (2022 स्कोडा कोडिएक) एसयूवी को पेश करने जा रही है। पढ़िए इस कार के फीचर्स के बारे में...

विज्ञापन
Skoda Kodiaq Facelift SUV to launching in India expected price features all you need to know
Skoda Kodiaq Facelift - फोटो : Skoda

विस्तार

स्कोडा अपनी फेसलिफ्ट एसयूवी कोडिएक को भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कल यानी सोमवार को कंपनी अपनी नई कार को पेश करेगी। कंपनी कोडिएक को सबसे पहले 2017 में लाई थी लेकिन बीएस6 नियमों के कारण करीब दो साल पहले इसे वापस ले लिया था। कोडिएक इस साल भारत में लॉन्च होने वाली स्कोडा की पहली कार है। इसके बाद कंपनी अपनी प्रीमियम सेडान स्लेविया लाने वाली है। 

विज्ञापन


सोमवार को भारत में लॉन्च होने जा रही कोडिएक एसयूवी वैश्विक बाजार में पिछले साल ही लॉन्च कर दिया गया था। 22 स्कोडा कोडिएक कई अपडेट्स के साथ आएगी। इसमें बाहर और अंदर के डिजाइन में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा कार के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए एयरोडॉयनमिक के लिहाज से भी कई सुधार किए गए हैं। इस कार का उत्पादन महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित प्लांट में किया जा रहा है।
विज्ञापन


डिजाइन में किए गए बदलाव, नए फीचर्स भी मिलेंगे
जहां तक इस एसयूवी के मॉडल और डिजाइन की बात है तो इसमें नए ग्रिल, नई एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप सिग्नेटक और नए बंपर मिलेंगे। पीछे की और टेल लैंप में भी बदलाव किया गया है। इंटीरियर में बड़ा डुअल टोन केबिन दिया गया है। डैशबोर्ड पर आठ इंच के टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिनमें इनबिल्ट नेविगेशन और वायरलेस कनेक्टिविटी भी मिलेगी। 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवरडिस्प्ले भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल इंजन में ही आएगी, डीजल का विकल्प नहीं
नई 2022 Skoda Kodiaq (2022 स्कोडा कोडिएक) एसयूवी नए 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 190 PS का पावर और 320 Nm का टार्क जेनेरेट करेगा। इस इंजन के साथ 7-स्पीड DSG (डुअल क्लच ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स मिलेगा। यह AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ उपलब्ध होगा जो पूरे मॉडल लाइनअप में स्टैंडर्ड होगा। इस एसवीयू के साथ डीजल इंजन का विकल्प नहीं होगा।


नौ एयरबैग से होगी लैस, इतनी हो सकती है कीमत
सुरक्षा के लिहाज से भी इस कार में कई फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी में नौ एयरबैग दिए जाएंगे। इसके अलावा एसयूवी में ईएससी, एमसीबी, एएफएस, एबीएस और एएसआर जैसे कई फीचर्स भी मिलेंगे। यह कार लगभग 35 लाख रुपये (एक्स शोरूम) में लॉन्च की जा सकती है। इसका पिछले मॉडल की शुरुआत 33 लाख रुपये से हुई थी। इसकी टक्कर फॉक्सवैगन की टिगुआन और ह्यूंदै की टक्सन जैसी गाड़ियों से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed