फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Skoda Auto has released first official look of premium mid-size sedan Slavia

Skoda Slavia: स्कोडा स्लाविया सेडान का लुक पहली बार आया सामने, 18 नवंबर को करेगी डेब्यू

Tue, 02 Nov 2021 03:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Nov 2021 03:24 PM IST
सार

Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने अपनी नई सेडान कार Slavia (स्लाविया) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए स्केच, प्रीमियम मिड-साइज सेडान को पहली बार बिना ढंके दिखाया गया है।

विज्ञापन
Skoda Auto has released first official look of premium mid-size sedan Slavia
Skoda Slavia - फोटो : Skoda

विस्तार

Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने अपनी नई सेडान कार Slavia (स्लाविया) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए स्केच में, प्रीमियम मिड-साइज सेडान को पहली बार बिना ढंके दिखाया गया है। कंपनी इसे 18 नवंबर को पेश करेगी। नई स्लाविया सेडान पुरानी पड़ चुकी Skoda Rapid (स्कोडा रैपिड) सेडान को रिप्लेस करेगी। कंपनी ने हाल ही में रैपिड का मैट एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि नई Slavia साल 2022 की पहली छमाही में लॉन्च की जाएगी। 
विज्ञापन


पहली झलक आई सामने
अब तक, स्कोडा स्लाविया की जिन तस्वीरें और वीडियो को साझा करती रही है, वे कैमोफ्लेज रूप में थीं, यानी इनमें कार ढंका हुआ दिखाई देता था। नए स्केच से पता चलता है कि असलियत में स्लाविया कैसी दिखेगी। कार के फ्रंट में एक विशिष्ट स्कोडा हेक्सागोनल ग्रिल है, जो एल-आकार के एलईडी डीआरएल के साथ स्लीक एलईडी हेडलाइट यूनिट्स से घिरी हुई है। बोनट पर स्कोडा सिग्नेचर भी है और यह कुछ हद तक ऑक्टेविया के जैसी है। 
विज्ञापन


मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद, स्कोडा स्लाविया सेडान कार Honda City (होंडा सिटी), Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना) और Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज) जैसी कारों को टक्कर देगी। इस मिड-साइज सेडान को अपने सेगमेंट में इन मजबूत कॉम्पीटिशन का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैसा है लुक और डिजाइन

Skoda Auto has released first official look of premium mid-size sedan Slavia
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
स्लाविया के प्रोफाइल में विंडो लाइन के साथ-साथ साइड स्कर्ट पर चलने वाली कैरेक्टर लाइन्स मिलेंगी। अलॉय व्हील्स भी नए दिखते हैं और कैमोफ्लेज लुक में दिखाए गए व्हील्स से काफी अलग हैं। स्लाविया का पिछला भाग भी सी-आकार की एलईडी टेललाइट यूनिट्स के साथ काफी शार्प लुक के साथ पेश किया गया है। इसमें बूटलिड पर एक प्रमुख स्कोडा बैजिंग, साथ ही क्रोम स्ट्रिप के साथ रियर एप्रन और बम्पर पर दो रिफ्लेक्टर मिलते हैं।

साइज
स्लाविया भारत 2.0 परियोजना के तहत दूसरा नया मॉडल है। स्लाविया इस साल भारत में पेश होने वाला स्कोडा का तीसरा मॉडल होगा। स्कोडा स्लाविया में स्कोडा कुशाक की तरह MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके कारण इसका व्हीलबेस 2,651 mm है, जो इसके सभी प्रतिद्वंद्वियों से लंबा है। इसलिए स्लाविया में इंटीरियर स्पेस ज्यादा मिल सकता है। स्लाविया की लंबाई 4,541 mm, चौड़ाई 1,752 mm और ऊंचाई 1,487 mm होगी। यह 6 एयरबैग और कई सुरक्षा फीचर्स के साथ आएगी। 

इंजन और गियरबॉक्स

Skoda Auto has released first official look of premium mid-size sedan Slavia
Skoda Slavia - फोटो : For Reference Only
2021 स्कोडा स्लाविया दो इंजन विकल्पों के साथ आएगी। इसमें 1.0-लीटर TSI पेट्रोल और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलेगा। 1.0-लीटर इंजन 113 hp का पावर पैदा करता है। वहीं 1.5-लीटर इंजन में 150 PS का पीक पावर और 250 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। स्कोडा स्लाविया के 1.0-लीटर इंजन मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। जबकि 1.5-लीटर इंजन मॉडल में 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स दिया गया है। 

शानदार फीचर्स
स्लाविया में ढेर सारे फीचर्स मिलेंगे। इसमें बेहतर माइलेज देने के लिए ACT (एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी) भी शामिल होगी। जरूरत नहीं होने पर सिस्टम इंजन के दो सिलिंडरों को डिएक्टिवेट कर देता है। इसी तरह, कुशाक में मिलने वाले कई फीचर्स स्लाविया में भी दिए जाने की संभावना है। स्लाविया एक प्रीमियम उत्पाद के रूप में पेश की जा रही है। इसलिए उम्मीद है कि कार के केबिन में बेहतरीन क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही कार बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, कई स्पीकर, कनेक्टिविटी ऑप्शन्स और चार्जिंग पॉइंट जैसे फीचर्स से लैस होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed