फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Size increased by 19 percent to Rs 10 lakh crore, people are liking expensive cars with features

Automobile Industry: आकार 19 फीसदी बढ़कर 10 लाख करोड़ हुआ, खूबियों वाली महंगी गाड़ियां पसंद कर रहे लोग

Thu, 20 Jun 2024 06:34 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jun 2024 06:34 AM IST
सार

भारत में लगातार महंगी गाड़ियों की बढ़ती मांग के कारण घरेलू वाहन उद्योग के आकार में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 2023-34 में यह 19 फीसदी बढ़कर 10.22 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।


 

विज्ञापन
Size increased by 19 percent to Rs 10 lakh crore, people are liking expensive cars with features
Car Parking - फोटो : PTI

विस्तार

खूबियों से लैस महंगी गाड़ियों की मजबूत मांग से घरेलू वाहन उद्योग का आकार मूल्य के लिहाज से 2023-24 में 19 फीसदी बढ़कर 10.22 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। मात्रा के लिहाज से आकार में 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। प्राइमस पार्टनर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के मजबूत प्रदर्शन से वाहन उद्योग में उछाल आया है। इन दोनों श्रेणी में बीते वित्त वर्ष के दौरान मात्रा में 23 फीसदी और कीमत में 16 फीसदी की वृद्धि रही, जिससे कुल मूल्य 39 फीसदी बढ़ गया। प्राइमस पार्टनर्स के प्रबंध निदेशक अनुराग सिंह ने कहा, भारतीय कम कीमत वाले उत्पादों को दरकिनार कर खूबियों से लैस ऊंची कीमत वाले वाहन पसंद कर रहे हैं।  

विज्ञापन

वाहन पंजीकरण में तीसरे स्थान पर भारत

 पंजीकृत वाहनों के मामले में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे स्थान पर है। भारत में वाहन की कीमत कई उन्नत देशों से कम है।

यात्री वाहनों में मामूली मूल्य वृद्धि

कम कीमत वाली गाड़ियों की कमजोर मांग से यात्री वाहन (पीवी) श्रेणी में मामूली मूल्य वृद्धि देखी गई। इससे पीवी श्रेणी में मात्रा के लिहाज से 9 फीसदी और मूल्य के हिसाब से चार फीसदी की गिरावट रही। दोपहिया वाहन श्रेणी में मात्रा में 10 फीसदी और मूल्य में 13 फीसदी की वृद्धि रही। जबकि तिपहिया वाहनों में क्रमशः 16 फीसदी व 24 फीसदी की तेजी रही।

विज्ञापन


दो फीसदी तक महंगे होंगे वाणिज्यिक वाहन
टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन एक जुलाई से दो फीसदी तक महंगे हो जाएंगे। इनमें बस से लेकर ट्रक तक शामिल हैं। कंपनी ने बुधवार को कहा, इनपुट लागत बढ़ने के कारण दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। कीमतों में वृद्धि वाणिज्यिक वाहनों के सभी मॉडल पर लागू होगी। कंपनी ने इससे पहले उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण अप्रैल में भी कीमतों में दो फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed