{"_id":"5c386258bdec2273492d70a6","slug":"scientists-developed-commodities-which-can-charge-electric-vehicles-easily","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या सच में एक चार्ज से 800 किमी तक चल सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
क्या सच में एक चार्ज से 800 किमी तक चल सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन?
Fri, 11 Jan 2019 03:01 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Fri, 11 Jan 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
ev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तकनीकी के क्षेत्र में अग्रसर वैज्ञानिकों ने एक ऐसी कई द्विआयामी वस्तुएं विकसित करने का दावा किया है जो बिजली से चलने वाले वाहनों को एक बार के चार्ज में 800 किलोमीटर तक की दूरी तय करने के लिए तैयार कर सकती हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के इलिनोइस विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि लिथियम-एअर बैटरी वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे लिथियम-आयन बैटरी के मुकाबले 10 गुणा ज्यादा ऊर्जा संग्रहित कर सकती हैं और वह हल्की भी हैं हालांकि अभी भी उनको विकसित करने की प्रक्रिया प्रायोगिक चरण में ही है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों का कहना है कि लिथियम-एअर बैटरी ज्यादा प्रभावी हैं और द्विआयामी (टू डी) वस्तुएं से बने उन्नत उत्प्रेरकों (कैटलिस्टों) को शामिल करने के साथ ही वह ज्यादा चार्ज भी उपलब्ध करा सकती हैं। ये उत्प्रेरक बैटरी के भीतर होने वाली रसायनिक प्रतिक्रिया की दर को तेज कर सकते हैं और जिस प्रकार के पदार्थ से ये उत्प्रेरक बनें हैं, उसके आधार पर वह ऊर्जा को संग्रहित करने एवं ऊर्जा उपलब्ध कराने की बैटरी की क्षमता को महत्त्वपूर्ण ढंग से बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस शोध में वैज्ञानिकों ने ऐसी कई 2डी वस्तुओं का संश्लेषण किया जो उत्प्रेरक के तौर पर काम कर सकती हैं और पाया कि पारंपरिक उत्प्रेरकों से मिलकर तैयार की गई लिथियम-एअर बैटरी के मुकाबले इन उत्प्रेरकों से बनी बैटरी 10 गुणा ज्यादा ऊर्जा संग्रहित कर सकती हैं। बता दें, यह अध्ययन ‘एडवांस्ड मेटेरियल्स’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।