फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Santro got more than 10 thousand booking before launching in 10 days

नई सैंट्रो के चाहने वालों की कतार लंबी, 10 दिन में हुई 15 हजार बुकिंग

Mon, 22 Oct 2018 09:35 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Santro got more than 10 thousand booking before launching in 10 days
Hyundai santro

हुंडई की कार सैंट्रो के कितने चाहने वाले है इस बात का अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि इस कार ने लांच होने से पहले ही 15 हजार से ज्यादा ग्राहक बटोर लिए है, दरअसल हुंडई की यह कार 23 अक्टूबर को लांच होने जा रही है लेकिन इस कार की बुकिंग 8 अक्टूबर से शुरू हो गई थी। जिसके बाद इसकी बुकिंग में लगातार इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन


कार को पहली सैंट्रो के मुकाबले कहीं ज्यादा आक्रमक और स्पोर्टी बनाने की कोशिश की गई है। नई सैंट्रो के डैशबोर्ड में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो कि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इस कार के केबिन को डुअल-टोन थीम पर डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन


सैंट्रो में 1.1 लीटर का चार सिलिंडर इंजन दिया गया है। जो 69पीएस की पावर के साथ 99 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। खास बात यह है कि कंपनी द्वारा इस कार में सीएनजी किट भी दी जा रही है। जो कि 59पीएस पावर के साथ 84एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगी। सैंट्रो का इंजन 5स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के पीछे के हिस्से में नए डिजाइन की टेल लाइट क्ल्स्टर लगे हैं। नई सैंट्रो को देखकर आपको कुछ पुराना तो कुछ नये का अहसास होगा। हुंडई सैंट्रो के टॉप मॉडल में पीछे बैठने वालो के लिए एसी वेंट्स भी लगे हुए हैं। सैंट्रो के सभी वेरियंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट वार्निंग और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

 
फिलहाल इस कार की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि इस कार के बेस मॉडल की कीमत 3 से 4 लाख के बीच हो सकती है। वहीं इसके मैग्ना सीएनजी ट्रिम की कीमत कंपनी 5 से 6 लाख के बीच रख सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed